{"_id":"68f3f872ab57cb01cd0dc3a3","slug":"the-final-layer-of-tar-has-been-laid-on-the-newly-constructed-railway-overbridge-on-dinod-road-and-vehicular-movement-will-begin-on-diwali-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141386-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दिनोद रोड नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज पर डाली तारकोल की अंतिम लेयर, दिवाली पर शुरू होगी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दिनोद रोड नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज पर डाली तारकोल की अंतिम लेयर, दिवाली पर शुरू होगी वाहनों की आवाजाही
Sun, 19 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
दिनोद रोड नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज पर तारकोल की लेयर डालते पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी।
भिवानी। दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज पर तारकोल की अंतिम लेयर डालने का काम शनिवार को शुरू कर दिया गया। दिवाली के दिन पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। हालांकि लेयर डालने का काम तीन से चार दिन में पूरा होगा। दिन के समय ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए एजेंसी रात में ही तारकोल की लेयर डाल रही है। करीब साढ़े चार साल बाद लाइन पार दिनोद रोड की 12 बड़ी कॉलोनियों के 60 हजार लोगों के लिए आवागमन की दिक्कत दूर होगी।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि पुल एक नवंबर तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा और इसका शुभारंभ भी एक नवंबर को संभव है। रेवाड़ी-भठिंडा रेल मार्ग पर एलसी-52 दिनोद रोड कृष्णा कॉलोनी फाटक पर लाइनपार क्षेत्रवासियों के लिए अक्तूबर 2020 में मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद अप्रैल 2021 में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू हुआ। शहर के सबसे छोटे 600 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण कृष्णा कॉलोनी छोर से लेकर लाइन पार दुर्गा कॉलोनी तक पूरा हो चुका है।
अब उस पर तारकोल की अंतिम लेयर डाली जा रही है। इस परियोजना की लागत करीब 18 करोड़ रुपये है और इसे पूरा होने का इंतजार लंबे समय से क्षेत्र के लोग कर रहे थे। रेल अंडरपास महापंचायत के संयोजक रोहताश वर्मा, प्रधान लाला पहलवान, सुखबीर चौहान, रमेश वर्मा, अशोक यादव और ओमपाल चौहान ने बताया कि दिवाली पर रेलवे ओवरब्रिज तैयार करना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा तोहफा है। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और विधायक घनश्याम सर्राफ के प्रयासों तथा पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारियों की सक्रियता से यह संभव हुआ है। शहर को इससे जाम की स्थिति से काफी हद तक निजात मिलेगी। फिलहाल पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
पांच वार्डों की 12 कॉलोनियों और 17 गांवों के लिए आरओबी से होगा आवागमन
दिनोद रोड आरओबी के जरिए 12 कॉलोनियों के करीब 60 हजार की आबादी के साथ-साथ 17 गांवों के लिए भी आवागमन सुगम होगा। शहर के वार्ड 17 से 22 तक पांच वार्डों की शहरी आबादी के लिए यह मुख्य रास्ता है। इसी तरह तोशाम क्षेत्र के 17 गांवों के लिए यह सबसे छोटा और सुविधाजनक मार्ग बनेगा। पुल निर्माण से दुर्गा कॉलोनी, जीतुवाला जोहड़, शास्त्री नगर, बृजवासी कॉलोनी, संजीव कॉलोनी, ब्रह्मा कॉलोनी, जय सिंह भट्ठा कॉलोनी, न्यू उत्तम नगर, सेवा नगर, एमसी कॉलोनी, काठपालिया कॉलोनी, डाबर कॉलोनी और चारामंडी क्षेत्र में शहर से चंद मिनटों में सफर तय किया जा सकेगा। इसी तरह दिनोद, कुहाड़, बजीना, ढाणीमाहू, ढाणी बीरण सहित करीब 17 गांवों के लोग भी इस पुल के जरिये शहर पहुंच सकेंगे।
सर्विस रोड में अब भी सीवर लाइन की बाधा
पीडब्ल्यूडी पुल के दोनों तरफ सर्विस रोड तैयार करने में लगा हुआ है लेकिन एक तरफ अभी भी सीवर लाइन शिफ्ट का काम बाकी है। इसकी वजह से क्षेत्रवासियों को ठप सीवर की समस्या झेलनी पड़ रही है और विभाग की एजेंसी भी पुल निर्माण के साथ सर्विस रोड का काम पूरा नहीं कर पा रही है। कुछ दिन पहले ठप सीवर को लेकर क्षेत्रवासियों ने डिस्पोजल पर ताला जड़ दिया था। हालांकि, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी दिवाली के बाद सीवर लाइन और मैनहोल निर्माण कराने का आश्वासन दे रहे हैं। लेकिन यह काम पूरा न होने की वजह से सर्विस रोड भी अटका हुआ है।