फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The fate of 56 candidates of Bhiwani district is sealed in EVM

Bhiwani News: भिवानी जिले के 56 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में हुआ बंद, आठ को तय होगा किसके सिर सजेगा ताज

Sat, 05 Oct 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
The fate of 56 candidates of Bhiwani district is sealed in EVM
भिवानी। भिवानी जिले की चार विधासभा क्षेत्रों के 56 प्रत्याशियों का भाग्य देर शाम तक मतपेटियों में बंद हो गया। अब आठ अक्तूबर को तय होगा कि किसके सिर ताज सजेगा और कौन हारेगा। हालांकि जिले के आठ लाख अस्सी हजार दो सौ छह मतदाताओं में से छह लाख चौदह हजार सात सौ इक्यावन मतदाताओं ने अहम भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

ये मतदाता ही प्रत्याशी की हार-जीत तय करेंगे। मतदान के आखिरी क्षणों तक प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा था वहीं मतदाताओं के बीच भी हार-जीत को लेकर संशय बना रहा।
विज्ञापन

भिवानी विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद स्थिति यह बनी है कि यहां भाजपा और माकपा-कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशी भी मतदाताओं का विश्वास जीतने में काफी सफल रहे हैं। यही हाल तोशाम का है। जहां भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ही आमने-सामने मजबूती से डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद भी यहां समीकरण कुछ बदले-बदले हैं। यहां पर भी बंसीलाल परिवार के सदस्यों की राजनीतिक साख दाव पर लगी है। मतदाता ही यह तय करेंगे कि चौ. बंसीलाल के नाम पर भविष्य में यहां से कौन प्रत्याशी राजनीति करेगा। हारने वाले प्रत्याशी का राजनीतिक कॅरिअर ही दाव पर माना जा रहा है।
बवानीखेड़ा में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बना है। क्योंकि कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला है। लोहारू विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। यहां पहले से ही दोनों प्रत्याशी आमने-सामने हैं। लोहारू में हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी को यहां से बढ़त मिली थी, जबकि ये इलाका यहां के पूर्व कृषि और पूर्व वित्तमंत्री जयप्रकाश दलाल का है।

उस समय भी मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा था और इस बार भी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत जिले में सबसे टॉप पर है। ऐसे में अधिक मतदान का फायदा किस प्रत्याशी को मिलेगा। इस पर राजनीति के चाणक्यों का मंथन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed