फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The fate of 294 sarpanches and 874 panches of the district will be decided today

जिले में 294 सरपंचों और 874 पंचों के भाग्य का फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The fate of 294 sarpanches and 874 panches of the district will be decided today
भिवानी। जिले भर के 294 सरपंचों और 874 पंचों के भाग्य का फैसला बुधवार देर शाम तक हो जाएगा। जिले के छह लाख 58 हजार 530 मतदाता तय कर देंगे कि गांव में कौन सरपंच होगा और कौन पंच बनेगा। मतदान के लिए करीब 803 बूथों पर मंगलवार शाम को ही चुनावी सामग्री के साथ कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। बुधवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा और इसके तुरंत बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। प्रथम चरण में भिवानी जिले के पंचायत चुनाव काफी दिलचस्प व रोचक मुकाबलों में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भिवानी में 312 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें 312 सरपंच पद व 3211 पंच के पद हैं। इनमें से 18 सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब 294 सरपंचों के लिए मतदान होगा। जिले में पंच के कुल 3211 पद है, जिनमें से 2237 पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं और 100 पंच सीट से कोई नामांकन प्राप्त नहीं होने के कारण ये सीट रिक्त रहेंगी। दो नवंबर को पंच के 874 सीटों के लिए मतदान होगा। जिले में 312 ग्राम पंचायतों में से 33 ग्राम पंचायत बवानीखेड़ा, 29 ग्राम पंचायत बहल, 76 ग्राम पंचायत भिवानी, 35 ग्राम पंचायत कैरू, 45 ग्राम पंचायत लोहारू, 37 ग्राम पंचायत सिवानी और 55 ग्राम पंचायत तोशाम में हैं।
विज्ञापन

भिवानी खंड के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम भिवानी संदीप अग्रवाल ने भिवानी खंड की पोलिंग पार्टियों को हरियाणा शिक्षा बोर्ड परिसर से चुनाव सामग्री देकर रवाना किया। बवानीखेड़ा खंड के रिटर्निंग अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनोज दलाल ने राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। खंड कैरू के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने राजकीय महिला महाविद्यालय कैरू से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। खंड बहल के रिटर्निंग अधिकारी एवं सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कृष्ण कुमार ने राजकीय महिला महाविद्यालय बहल से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड के लोहारू के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने रानी लक्ष्मी बाई बहुतकनीकी लोहारू से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। खंड सिवानी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश दलाल ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। खंड तोशाम के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मनीष फोगाट ने चौधरी बंसीलाल वुमन कॉलेज तोशाम से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।
भिवानी खंड में 259 पोलिंग बूथों में से 256 बूथों पर होगा मतदान
ढाणी जंगा, पूर्णपुरा व आजाद नगर ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित
भिवानी। खंड भिवानी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम संदीप अग्रवाल ने खंड भिवानी में पंच व सरपंच के चुनाव के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों को ईवीएम व चुनाव सामग्री देकर निर्धारित बूथ की तरफ रवाना किया।

उन्होंने बताया कि खंड भिवानी में पंच ब सरपंच पद के चुनाव के लिए चुनाव के लिए 256 पोलिंग बूथ के लिए 256 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसके अलावा 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए है। चुनाव के बाद मौके पर ही विजेता प्रत्याशी के परिणाम घोषित किए जाएंगे और पीठासीन अधिकारी विजेता उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट भी मतदान के बाद ही मौके पर प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि ढाणी जंगा, पूर्णपुरा व आजाद नगर ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed