{"_id":"6772fe4de6e6f88fee032fb9","slug":"the-farmers-point-was-put-forward-in-the-youth-parliament-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127871-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: युवा संसद में रखी किसानों की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: युवा संसद में रखी किसानों की बात
Tue, 31 Dec 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव भानगढ़ स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में म
भिवानी। गांव भानगढ़ स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अनीता ने किसानों को एमएसपी और तमन्ना ने कर्मचारियों को ओपीएस दिलाने की मांग उठाई। छात्र-छात्राओं ने संसद और सरकार के विभिन्न पदों की भूमिका बखूबी निभाकर ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार बहस की। पूजा ने अध्यक्ष, आशा ने प्रधानमंत्री और सपना ने विपक्ष के नेता की भूमिका निभाई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बीच सारगर्भित चर्चा की गई। विद्यालय के प्राचार्य दिलबाग सिंह बाजिया ने सभी प्रतिभागियों को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए बधाई दी। इस आयोजन में राजनीतिशास्त्र के प्रवक्ता प्रदीप कुमार और सामाजिक विषय की अध्यापिका मोनिका का योगदान रहा। डाइट बिरहीकलां के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद प्रवक्ता आशा और मनोज ने देखरेख की। इस अवसर पर प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, डीपीई वीरेंद्र, श्रीभगवान, सुनील कुमार, अरविंद, राजबाला, संजू, आरती, मुकेश आदि मौजूद रहे।
सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
भिवानी। गांव दुल्हेड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर की शुरुआत की गई। शिविर में स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व और समाज में उनका योगदान बताया गया। भूगोल प्रवक्ता और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी जयवीर सिंह सोलंकी ने कहा कि राष्ट्र के विकास में स्वयंसेवकों का विशेष योगदान है। एनएसएस विद्यार्थियों में नैतिक शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक कौशल को भी विकसित करता है। विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार सांगवान ने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों को पूरा करना होता है, जिसमें बच्चे खाना बनाने से लेकर सफाई तक के सभी कार्य खुद करते हैं। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अमित गिल ने भी स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद
विज्ञापन