{"_id":"631f69cc5b3b276c907341a5","slug":"the-enthusiasm-of-the-punches-was-shown-in-the-four-day-district-level-school-boxing-bhiwani-news-hsr6417251145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली मुक्केबाजी में दिखा पंचों का जोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली मुक्केबाजी में दिखा पंचों का जोहर
विज्ञापन
भिवानी। विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ खेल की अलख जगाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार से भीम स्टेडियम में चार दिवसीय स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहले तीन लड़के और अंतिम दिन लड़कियां अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगी। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित करवाए गए, इसमें जिलेभर से 160 मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने मुक्केबाजों की प्रतियोगिता करवाकर कर किया। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि पूर्व एईओ श्रीभगवान रहे और अध्यक्षता पूर्व राज्य प्रधान राजेश ढांडा ने की। प्रतियोगिता में मंच संचालन बलवान डीपीई ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागियों को वजन जांचा एवं दस्तावेजों को भी चेक किया।
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एक ओवरऑल कमेटी का गठन किया। जिसमें राजेश ढांडा, बलवान डीपीई, विरेंद्र घणघस, राजपाल तंवर, सोमदत्त शर्मा, विनोद पिंकू, गजानंद, राजेश्वर ढ़िल्लो, सुखदेव, रामचंद्र पुनिया, सरिता डीपीई, सुनीता, आशा, दयानंद, डॉ. अनिल, प्रदीप प्रवक्ता, अरविंद कौशिक, जगबीर ग्रेवाल रहे। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने कहा कि कहा कि भिवानी जिला को मुक्केबाजों की फैक्ट्री कहा जाता है, जहां एक ही समय पर सबसे अधिक संख्या में मुक्केबाज अभ्यास करते है। जिसके चलते भिवानी पूरे विश्व में मुक्केबाजी का गढ़ बनता जा रहा है। निर्णायक मंडल में बलवान डीपीई, अरविंद कौशिक, सुधीर मलिक, जगबीर ग्रेवाल, प्रदीप शर्मा, राजेश पीटीआई, मनजीत ग्रेवाल, अरविंद किरोड़ीमल पब्लिक स्कूल, राहुल केएमपीएस, सरिता, सुनीता रहे। सोमदत्त शर्मा एवं विनोद पिंकू ने बताया कि सोमवार को हुई लडक़ों की अंडर-14 आयुवर्ग की प्रतियोगिता में 28 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य, केशव, दीपांशु, यश्शू ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। 30 से 32 किलोग्राम भार वर्ग में मनजीत, दीपांशु, योगी, अर्जुन ने कड़े मुकाबले के साथ अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर पदक की ओर बढ़े। 32 से 34 आयु वर्ग में सुमित, आकाश, चैतन्य, जतिन सेमीफाइनल में पहुंचे। इस अवसर पर मोतीलाल जांगड़ा, सुशील दहिया, विरेंद्र डीपीई मिराण, प्रवीण भारद्वाज, देवराज पीटीआई उमरावत, सुनीता डीपीई चांग, राजेश पीटीआई कलिंगा, जसबीर डीपीई डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, प्रीतपाल डीपीई, प्रीत, प्रदीप दुहन, मनोज मोदी, प्रवीण पीटीआई तिगड़ाना, शमशेर डीपीई, शेर सिंह चौहान, भूपेंद्र भुप्पी मौजूद थे।