फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The electrocuted person died during treatment, the relatives protested by keeping the dead body for two hours outside the small secretariat

Bhiwani News: करंट लगे व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने लघु सचिवालय के बाहर दो घंटे शव रख किया प्रदर्शन

Thu, 27 Apr 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The electrocuted person died during treatment, the relatives protested by keeping the dead body for two hours outside the small secretariat
लघु सचिवालय परिसर के बाहर शव रखकर धरने पर बैठे मृतक के परिजनां को समझाते हुए डीएसपी मुख्यालय आर
भिवानी। आसलवास दुबिया निवासी एक व्यक्ति की करंट लगने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ लघु सचिवालय के बाहर बैठ गए। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर आर्यन चौधरी व जूई कलां थाना, सिविल लाइन पुलिस थाना के प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को उठवाया।
विज्ञापन

मृतक के परिजन मुकेश ने बताया कि उसके भाई जंगबीर को गत 22 अप्रैल को गांव के ही कुछ व्यक्ति खेत में ले गए। वहां पर उसके भाई के साथ जबरदस्ती करके बिजली की टंकी पर चढ़ा दिया। जिसके कारण उसके भाई को करंट लग गया और उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। इस बारे में सूचना मिलने पर जूई कलां पुलिस थाना ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और आरोपी संदीप के खिलाफ लापरवाही से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया। लेकिन परिजन पुलिस की इस कार्रवाई से सहमत नहीं थे। इसलिए शाम करीब सवा छह बजे लघु सचिवालय के बाहर शव सहित धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक लघु सचिवालय के बाहर रखा शव
पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन व विभिन्न संगठन के लोग शव को लेकर लघु सचिवालय के बाहर बैठ गए और एसपी या डीएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इस बारे में सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन परिजन उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। उसी दौरान बारिश व आंधी के बावजूद परिजन शव को लेकर बैठे रहे। इस बारे में सूचना मिलने पर जूई कलां थाना प्रभारी श्रीभगवान और डीएसपी हेड क्वार्टर आर्यन चौधरी मौके पर पहुंचे और परिजनों को आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई व जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन के बाद रात करीब सवा आठ बजे परिजन व अन्य लोग शव को उठाकर अपने गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सुरक्षा में लेकर गए शव
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से मृतक के परिजनों ने गांव में अपनी जान को भी खतरा होने की बात कही। परिजनों ने कहा कि उन्हें आरोपी गांव में देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। शव को पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में गांव भिजवाया गया।

इस मामले में जो उचित कार्रवाई होगी, पुलिस वो कार्रवाई करेगी। पुलिस इस मामले की अपनी आगामी कार्रवाई में लगी हुई है।
-निरीक्षक श्रीभगवान, जूई कलां पुलिस थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed