{"_id":"ea80b7e24c4c373f58eb7d729613c0cb","slug":"the-eighth-grade-student-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं कक्षा के छात्र का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं कक्षा के छात्र का किया अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Mon, 15 Sep 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो शशि भूषण जी बोल रहे हो, हम हिसार पुलिस से बोल रहे हैं। आपका लड़का हमारे पास है, उसका अपहरण हो गया था। अब वह सुरक्षित है। हिसार से आई इस कॉल के बाद नया बाजार भूतों के मंदिर के पास रहने वाले शशि भूषण सन्न रह गए। उस समय वह दादरी से भिवानी आ रहे थे।
विज्ञापन
घर जाने की बजाय सीधे हिसार पहुंचे और अपने बेटे दीपांशु को गले से लगा दिया। दीपांशु का हाउसिंग बोर्ड से अपहरण कर लिया गया था और अपहरणकर्ता उसे हिसार ले गए। वहां अपहरणकर्ताओं को चकमा देते हुए दीपांशु पुलिस थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
घटना दोपहर करीब दो बजे की है। नया बाजार भूताें के मंदिर के पास रहने वाले शशिभूषण इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं और चरखी दादरी में उनकी पोस्टिंग है। सायं करीब साढे़ पांच बजे हिसार थाना से उनके पास फोन आया और बताया कि उनके बेटे दीपांशु का अपहरण हो गया था। अब वह पुलिस के पास है। जिसके बाद शशिभूषण ने अपने घर फोन किया और बच्चे के बारे में बताया।
विज्ञापन
देर सायं परिवार के सदस्य दीपांशु को लेकर भिवानी पहुंचे और सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। शशि भूषण ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है, इसलिए किसी पर संदेह भी नहीं किया जा सकता है।
10 का नोट उठाने के लिए झुका तो कर लिया अपहरण
दीपांशु ने बताया कि दोपहर के समय वह हुडा पार्क के पास खेलने जा रहा था। जब वह हाउसिंग बोर्ड की गली से निकल रहा था तो उसका 10 रुपये का नोट गिर गया। वह उठाने लगा तो अचानक एक गाड़ी आई। एक युवक ने उसका मुंह बंद कर लिया और उसे गाड़ी के अंदर डाल लिया।
गाड़ी में ड्राइवर समेत चार लोग थे। वे उसका मुंह बंद करके पहले तो पार्क के आसपास घुमाते रहे और फिर हिसार ले गए। वहां बस स्टैंड के पास खाड़ी रोककर अपहरणकर्ता बीयर लेने के लिए बाहर निकले तो वह मौका पाकर गाड़ी से बाहर निकल गया और थाने में चला गया। जहां पुलिस को सारी घटना बताई और अपने पापा का फोन नंबर बताया।
अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद चल रहा था बेड रेस्ट रोहतक के झज्जर रोड पर जीडी रॉयल स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र दीपांशु का 24 अगस्त को अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। वह बेड रेस्ट पर चल रहा है। स्कूल में परीक्षाएं भी चल रही है।