{"_id":"688531faf36b57ff36080d27","slug":"the-duty-magistrate-took-the-lost-candidate-to-the-right-examination-center-annu-became-emotional-and-expressed-her-gratitude-bhiwani-news-c-21-hsr1034-674769-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भटकी परीक्षार्थी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सही परीक्षा केंद्र पहुंचाया, भावुक हुई अन्नू ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भटकी परीक्षार्थी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सही परीक्षा केंद्र पहुंचाया, भावुक हुई अन्नू ने जताया आभार
Sun, 27 Jul 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ अन्नू।
भिवानी। हरियाणा सीईटी परीक्षा के दौरान गांव थुराना (हिसार) की परीक्षार्थी अन्नू के लिए डिप्टी कमिश्नर साहिल गुप्ता द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देश किसी वरदान से कम साबित नहीं हुए। परीक्षा केंद्र का स्थान भ्रमित हो जाने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र श्योराण ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अन्नू को सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। इस पर परीक्षार्थी अन्नू और उसके परिजनों ने डीसी व जिला प्रशासन का आभार जताया।
दरअसल अन्नू पुत्री सुशील शर्मा की परीक्षा शनिवार को सुबह की शिफ्ट में सेक्टर-13 स्थित चौधरी बंसीलाल बहुतकनीकी कॉलेज में थी। लेकिन वह गलती से गांव प्रेम नगर स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के पास पहुंच गई, जिससे वह घबरा गई और रोने लगी। वहां रिजर्व ड्यूटी में तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र श्योराण ने जब उसे रोते देखा तो तुरंत बातचीत कर कारण जाना।
साथ ही अन्नू के साथ खड़े उसके ताऊ अश्वनी शर्मा ने बताया कि वे रास्ता भटक गए हैं। स्थिति को समझते हुए जितेंद्र श्योराण ने दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाया और त्वरित रूप से निर्धारित परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित पहुंचाया, जिससे अन्नू समय से परीक्षा में शामिल हो सकी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सीईटी परीक्षा के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भिवानी शहर में 35 लोकेशनों पर 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सात रूट निर्धारित किए हैं, जिन पर शटल बस सेवाएं शनिवार को सुचारू रूप से चलाई गईं। सभी रूटों पर 35 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 40 रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें परीक्षार्थियों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। इस संवेदनशील और तत्पर कार्यवाही ने प्रशासन की परीक्षा प्रबंधन व्यवस्था को सराहनीय बना दिया।