फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The district's AQI reached 331, raising concerns that the climate reached the dangerous zone.

Bhiwani News: जिले में 331 पर पहुंचे एक्यूआई ने बढ़ाई चिंता, खतरनाक जोन में पहुंची आबोहवा

Wed, 22 Oct 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The district's AQI reached 331, raising concerns that the climate reached the dangerous zone.
भिवानी रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय छाया स्मॉग।
भिवानी। दिवाली के बाद भी जिले की हवा जहरीली बनी हुई है। बुधवार को शहर की आबोहवा खतरनाक जोन में पहुंच गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसतन 331 दर्ज किया गया जो डेंजर जोन में आता है। प्रदूषण के इस स्तर ने लोगों की सेहत के लिए खतरा बढ़ा दिया है। सांस के मरीजों को दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन की शिकायतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हवा में नमी 28 फीसदी रही जबकि हवा की गति नौ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। दिवाली की रात एक्यूआई 450 तक पहुंच गया था। मंगलवार को मामूली सुधार देखने को मिला लेकिन बुधवार को फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। सुबह और शाम के समय हल्की स्मॉग छाई रही जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अभी तक पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। प्रदूषण का यह असर दिवाली की आतिशबाजी और वातावरण में तैरते धूलकणों का परिणाम बताया जा रहा है। एनसीआर क्षेत्र में भी स्मॉग छाई हुई है और उसका असर भिवानी में भी महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे दर्ज हुआ 331 एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में आता है। यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो प्रशासन को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) लेवल-1 और लेवल-2 लागू करना पड़ सकता है। इसके लागू होने पर औद्योगिक इकाइयों और निर्माण कार्यों पर रोक लग सकती है। ईंट-भट्ठों और क्रशर जोन को भी बंद किया जा सकता है। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें लगातार एक्यूआई पर नजर बनाए हुए हैं। संभावित स्थानों पर धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव भी कराया जा सकता है।


धान की फसल जलभराव से हो चुकी खराब, अब भी खेतों में जमा है पानी
जिले में करीब 71 हजार एकड़ भूमि में धान की रोपाई की गई थी लेकिन इस बार अधिकांश क्षेत्रों में बरसाती जलभराव बना रहा। नतीजतन काफी किसानों की फसल खराब हो गई। अब भी कई खेतों में पानी जमा है जिससे पराली जलाने के मामले सामने नहीं आए हैं। जिला प्रशासन ने कृषि विभाग के माध्यम से पराली जलाने की निगरानी बढ़ा दी है। अभी तक जिले में पराली जलाने का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

बुधवार को दिनभर ऐसे रहा एक्यूआई
सुबह 5 बजे – 300 से अधिक
सुबह 7 बजे – 250 से अधिक
सुबह 9 बजे – 260 एक्यूआई
सुबह 11 बजे – 310 एक्यूआई
दोपहर 1 बजे – 240 एक्यूआई
दोपहर 3 बजे – 190 एक्यूआई
शाम 4 बजे – 170 एक्यूआई
शाम 5 बजे – 184 एक्यूआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed