फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The District Registrar of Firms and Societies has appointed an administrator at KM Public School, Hansi Gate.

Bhiwani News: फर्म एवं सोसायटी की जिला रजिस्ट्रार ने हांसी गेट के केएम पब्लिक स्कूल में लगाया प्रशासक

Fri, 13 Feb 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The District Registrar of Firms and Societies has appointed an administrator at KM Public School, Hansi Gate.
जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी द्वारा केएम स्कूल प्रबंधन समिति पर लगाए गए प्रशासक संबंधी आदेश
भिवानी। शहर के हांसी गेट पर केवल पब्लिक स्कूल प्रबंधन कमेटी पर वीरवार को फर्म एवं समितियां विभाग की जिला रजिस्ट्रार ने प्रशासक लगाए जाने के आदेश जारी किए हैं। जिला रजिस्ट्रार के आदेशों के अनुसार तत्काल प्रभाव से विद्यालय की प्रबंधन कमेटी को निरस्त कर दिया है। उनकी जगह सीबीआई के सेवानिवृत्त डीएसपी पीके खन्ना को प्रशासक नियुक्त किया गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति का 45 दिनों के अंदर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं शिकायतकर्ता विजय बंसल टैनी ने विद्यालय प्रबंधन पर वित्तीय अनियमितताएं व विद्यालय के स्टाफ को प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए थे। इस मामले की शिकायत भी 23 अक्तूबर 2025 को दी गई थी। जांच में पाया गया था कि विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव 2022 में कराया गया था। जबकि इसका कार्यकाल 2025 में पूरा हो चुका था। इसके बावजूद कार्यकारिणी के चुनाव नहीं कराए गए थे। शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत स्टेट रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटीज को भी दी थी। इस मामले में जिला रजिस्ट्रार ने विद्यालय में सीबीआई के सेवानिवृत्त डीएसपी पीके खन्ना को प्रशासक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 45 दिनों के लिए की गई है।
विज्ञापन

:
मेरी शिकायत में विद्यालय प्रबंधन समिति पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। विद्यालय में लगाए गए प्रशासक से भी अनुरोध है कि वे विद्यालय में प्रबंधन समिति की तरफ से बरती गई सभी अनियमितताओं को उजागर कर उन पर तत्काल प्रभाव से सख्त से सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय बंसल टैनी, शिकायतकर्ता एवं प्रधान अग्रवाल समाज भिवानी।

विद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। विद्यालय में 45 दिनों के लिए जिला रजिस्ट्रार की तरफ से प्रशासक लगाया गया है। इस अवधि के दौरान प्रबंधन कारिणी के नियमानुसार चुनाव कराए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन कार्यकारिणी पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। ये आरोप व्यक्ति विशेष द्वारा अपने निजी हित के लिए लगाए गए हैं, जिनका कोई वजूद नहीं हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय के समस्त स्टाफ की कड़ी मेहनत की बदौलत ही विद्यालय में हजारों बच्चे पूरी तरह से सुशिक्षित और सुरक्षित माहौल में अध्ययन कर रहे हैं।

-आनंद बासिया, मैनेजर, प्रबंधन समिति केएम ट्रस्ट भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed