फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The district-level netball championship will start on the 29th, and the matches will be held in three stages

Bhiwani News: जिलास्तरीय नेटबाल चैंपियनशिप 29 से शुरू होगी, तीन चरणों में होंगे मुकाबले

Sat, 05 Sep 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The district-level netball championship will start on the 29th, and the matches will be held in three stages
भिवानी। नेटबाल एसोसिएशन ऑफ डिस्ट्रिक्ट की ओर से सत्र 2026-27 की जिलास्तरीय नेटबाल चैंपियनशिप 29 सितंबर से शुरू होगी। सभी मुकाबले बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कलिंगा में होंगे और प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की तैयारी व चयन के लिए सात सितंबर से ओपन ट्रायल सह कोचिंग कैंप शुरू होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कौशिक ने बताया कि हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया के निर्देशानुसार 15 अक्तूबर से पहले जिलास्तरीय प्रतियोगिता कराना अनिवार्य है। पहला चरण 29 व 30 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

दूसरा चरण 3 व 4 अक्तूबर को जूनियर वर्ग के लड़के-लड़कियों, जूनियर फास्ट-5 और मिक्स्ड जूनियर चैंपियनशिप के मुकाबलों के साथ होगा। तीसरे चरण में 10 व 11 अक्तूबर को सब-जूनियर वर्ग के लड़के-लड़कियों, सब-जूनियर फास्ट-5 और मिक्स्ड सब-जूनियर मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोचिंग कैंप में कम से कम 20 दिन उपस्थित रहना अनिवार्य है। इससे कम उपस्थिति वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए अपात्र होंगे। प्रत्येक चरण से एक दिन पहले 28 सितंबर, 2 अक्तूबर और 9 अक्तूबर को अंतिम ट्रायल होंगे।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया सत्र की पंजीकरण पर्ची, आधार कार्ड की मूल प्रति व छायाप्रति और जन्म प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। जिला प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए विशेष 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना होगा। अध्यक्ष पवन कौशिक ने जिलेभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर प्रतिभा प्रदर्शन करने और टीम में स्थान सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed