फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The District Bar Association placed demands before the Inspecting Judge for the establishment of a second Family and Labour Court and for online arrangements.

Bhiwani News: जिला बार एसो. ने इंस्पेक्टिंग जज के समक्ष रखीं दूसरी फैमिली और लेबर कोर्ट की स्थापना और ऑनलाइन व्यवस्था की मांगें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The District Bar Association placed demands before the Inspecting Judge for the establishment of a second Family and Labour Court and for online arrangements.
लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति संदीप मुद्गिल को सम्मानित करते जिला बार एसोसिए
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं भिवानी के इंस्पेक्टिंग जज संदीप मुद्गिल के समक्ष दूसरी फैमिली कोर्ट, लेबर कोर्ट की स्थापना, एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अदालतों की कार्यवाही ऑनलाइन करने तथा ओल्ड कोर्ट कैंपस को न्यू कोर्ट कैंपस से जोड़ने के लिए कॉरिडोर निर्माण सहित चार प्रमुख मांगें रखीं। यह मांगें जिला बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान रखी गईं।
विज्ञापन

सभागार पहुंचने पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप तंवर, सचिव विनोद भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति संदीप मुद्गिल का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान एसोसिएशन की ओर से वकीलों और वादियों की सुविधा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि दूसरी फैमिली कोर्ट और लेबर कोर्ट की स्थापना से मामलों का त्वरित निपटारा संभव होगा वहीं निचली अदालतों की कार्यवाही ऑनलाइन होने से आमजन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस पर न्यायमूर्ति संदीप मुद्गिल ने उपायुक्त को निर्देश जारी करते हुए कहा कि एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अदालतों की कार्यवाही को शीघ्र ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ा जाए। उन्होंने ओल्ड कोर्ट और न्यू कोर्ट कैंपस को जोड़ने के लिए कॉरिडोर निर्माण सहित अन्य मांगों पर भी सकारात्मक रूप से विचार किए जाने और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायमूर्ति संदीप मुद्गिल ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायिक प्रणाली में पारदर्शिता और तकनीक का समावेश समय की आवश्यकता है। न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाना न्यायपालिका की प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया ने कहा कि एसडीएम और तहसीलदारों की अदालतों के मामलों के ऑनलाइन होने से आम जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप तंवर और सचिव विनोद भारद्वाज ने कहा कि न्यायमूर्ति संदीप मुद्गिल की निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली से न्याय प्रणाली में आम जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला न्यायालय परिसर में प्रशासनिक सुधारों और अधिवक्ताओं व मुवक्किलों की सुविधाओं पर दिए जा रहे ध्यान से अदालती कामकाज में आने वाली बाधाएं दूर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed