फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The dilapidated pillar boxes installed in the city 13 years ago will now be replaced

Bhiwani News: शहर में 13 साल पहले लगाए गए खस्ताहाल पिलर बॉक्स अब होंगे बदली

Fri, 20 Oct 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 20 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated pillar boxes installed in the city 13 years ago will now be replaced
भिवानी। शहर में करीब 13 साल पहले लगाए गए खस्ताहाल पिलर बॉक्स अब बदले जाएंगे। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सभी फीडर इंचार्जाें को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद शहर में खस्ताहाल और क्षतिग्रस्त पिलर बॉक्स की पहचान कर उन्हें बदलने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

खराब मौसम के दौरान पिलर बॉक्स में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की भी काफी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई उपभोक्ताओं के मीटर भी नष्ट हुए हैं। बावजूद इसके इन क्षतिग्रस्त व खस्ताहाल पिलर बॉक्स को अपने ही हाल पर छोड़ा हुआ है।
विज्ञापन

भिवानी शहर में साढ़े तीन हजार पिलर बॉक्स लगाए गए हैं। इनमें करीब 70 हजार शहरी बिजली उपभोक्ताओं के मीटर लगे हैं। इसके अलावा बिजली पोल पर प्लास्टिक के छोटे पिलर बॉक्स लगे हैं, जिनकी स्थिति भी अब खराब है। निगम ने लोहे के पिलर बॉक्स करीब 13 साल पहले लगाए थे। एक पिलर बॉक्स में 20 से 25 उपभोक्ताओं के मीटर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पिलर बॉक्स के अंदर बिजली मीटरों पर भी खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि न उनकी बारिश में कोई सुरक्षा है न आग से बचाव के कोई प्रबंध। ऐसे में बिजली लाइनों व मीटर के अंदर ढीली तारों से स्पार्किंग की वजह से भी आग लगने की काफी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बारिश में तो पिलर बॉक्स के अंदर करंट दौड़ने लगता है। इससे किसी भी अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है।


इन जगहों पर है पिलर बॉक्स खस्ताहाल
शहर के सरकुलर रोड, कृष्णा कॉलोनी फीडर, जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र, ढाणा रोड, दादरी गेट क्षेत्र, जैन चौक क्षेत्र, पतराम गेट क्षेत्र के अलावा शहर के बाजारों में लगे पिलर बॉक्स भी खस्ताहाल में हैं। इन पिलर बॉक्स की कोई रिपेयरिंग भी नहीं हुई है। क्योंकि पिलर बॉक्स रिपेयरिंग का निगम में कोई प्रावधान नहीं है। कई पिलर बॉक्स के तो दरवाजे ही टूटे हुए हैं। नियम के अनुसार पिलर बॉक्स पर ताला लगाना अनिवार्य है और इसकी चॉबी भी फीडर इंचार्ज के पास होनी चाहिए, मगर शहर में किसी भी पिलर बॉक्स पर अब लॉक नहीं है। सभी पिलर बॉक्स खुले और अपने ही हाल पर हैं।


निगम के स्टोर में पहुंचे नए पिलर बॉक्स
बिजली निगम के स्टोर में नए पिलर बॉक्स की खेप आ चुकी है। जिन्हें पुराने व खस्ताहाल पिलर बॉक्स को बदलने के दौरान इस्तेमाल किया जाना है। पिलर बॉक्स की डिमांड फीडर इंचार्ज करेंगे। जिन्हें स्टोर से उसी फीडर इंचार्ज के नाम से इश्यू किया जाएगा। शहर भर में करीब 800 से अधिक पिलर बॉक्स बदलने लायक हो गए हैं।


शहर के अंदर खस्ताहाल पिलर बॉक्स को बदला जाएगा। इसके लिए निगम के भिवानी स्टोर में नए पिलर बॉक्स उपलब्ध हैं। जिन फीडरों पर पिलर बॉक्स किसी हादसे या फिर पुराने होने की वजह से खस्ताहाल हैं, उन्हें बदलने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। दिवाली पर फीडर मेंटनेंस के दौरान भी फीडर इंचार्ज खस्ताहाल पिलर बॉक्स बदली करा सकते हैं।
-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article