फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Deputy Commissioner reprimanded officials for keeping issues pending.

Bhiwani News: उपायुक्त ने समस्याओं को लंबित रखने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner reprimanded officials for keeping issues pending.
भिवानी। लघु सचिवालय के डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान शिविर की समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने ओवरड्यू शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मुख्यालय से स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर आता है। इसलिए अधिकारियों को शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ स्पीड, क्वालिटी और पर्सनल अटेंशन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

दहिया ने उपायुक्तों को शिकायतों के रिजेक्शन और पेंडेंसी की विशेष समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिजेक्ट की गई कुछ शिकायतों की एडीसी और एसडीएम व्यक्तिगत रूप से जांच करें। जिलाधिकारी भी रैंडम आधार पर ऐसी शिकायतों का निरीक्षण करें। विभाग शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर समाधान की वास्तविकता भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने शिकायतों के निपटारे में तेजी के लिए प्रदेश के जिलाधिकारियों की कार्यशैली की सराहना की और सभी उपायुक्तों व प्रशासनिक अधिकारियों को पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग कर समय-समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed