फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The decision was taken in the police-public committee meeting that DJ will not be played after 10 pm.

Bhiwani News: पुलिस-पब्लिक कमेटी की बैठक में लिया निर्णय रात 10 बजे बाद नहीं बजेगा डीजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The decision was taken in the police-public committee meeting that DJ will not be played after 10 pm.
लोहारू में पुलिस-पब्लिक कमेटी की आयोजित बैठक में मौजूद डीएसपी संजीव गौड़ व अन्य।
लोहारू। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को और सख्त करने तथा रात्रि 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के निर्णय लोहारू थाना परिसर में आयोजित पुलिस-पब्लिक कमेटी (पीपीसीसी) की बैठक में लिए गए। बैठक में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और जन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएसपी संजीव गौड़ ने की जबकि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए चोरी की घटनाओं की रोकथाम, नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश, जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त तेज करने का निर्णय लिया गया। मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई करने और जन-शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए थाना स्तर पर निगरानी तंत्र मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लेन-देन के मामले में सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पहले से स्थापित कैमरों को सक्रिय रखने पर भी बल दिया गया।
बैठक में नगर पालिका प्रधान को शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का सुझाव दिया गया। इस पर उन्होंने आगामी मासिक बैठक में प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी, विजय शेखावत, प्रधान नरेश ठुकराल, संजय खंडेलवाल, रतन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने पर पुलिस को दें सूचना
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने स्पष्ट किया कि रात्रि 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई कि निर्धारित समय के बाद कहीं डीजे बजता मिले तो डायल 112 पर सूचना दें। डीजे संचालकों को निर्देश दिए गए कि किसी भी आपातकालीन बुकिंग के मामले में पूर्व सूचना थाने में दें तथा अनुमति लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed