फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The death of the operator of the train riders truck collision

ट्रक की टक्कर से गाड़ी सवार परिचालक की मौत

Mon, 15 Feb 2016 12:57 AM IST
चरखी दादरीब ब्यूरो ।
चरखी दादरीब ब्यूरो । Updated Mon, 15 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन

चरखी दादरी। रावलधी-दिल्ली बाईपास पर शनिवार देर रात ट्रक ने एक गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना में गाड़ी के परिचालक की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी मुनीश एक गाड़ी पर परिचालक की नौकरी करता था। शनिवार को राजस्थान से सामान लेकर वो दिल्ली की तरफ जा रहे थे। रात करीब साढ़े  12 बजे वे अभी रावलधी-दिल्ली बाईपास पर पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। घटना में मुनीश गंभीर रूप से घायल हो या। राहगीरों ने घटना की जानकारी सिटी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मुनीश को संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रविवार सुबह मुनीश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed