फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The cyber fraudsters returned Rs 3.53 crore to the victims

Bhiwani News: साइबर ठगों के ऐंठे 3.53 करोड़ रुपये पीड़ितों को लौटाए

Sat, 08 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The cyber fraudsters returned Rs 3.53 crore to the victims
सुमित कुमार पुलिस अधीक्षक ​भिवानी
भिवानी। भिवानी पुलिस ने इनामी बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। साइबर ठगों द्वारा ऐंठे गए तीन करोड़ 53 लाख 54 हजार रुपये पीड़ितों को वापस लौटाए गए। हालांकि भिवानी में साइबर पुलिस थाना गठन के बाद से ही साइबर ठगी के मामलों में काफी कमी आई है, इसकी वजह साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस विभाग की ओर से समय-समय पर जारी की गई एडवाइजरी भी आम लोगों के बेहद काम आई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत जिले की विभिन्न अपराध यूनिट व थाना पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाकर वांछित, ईनामी एवं बेल जंपर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साइबर अपराधों पर रोकथाम और जागरूकता के क्षेत्र में भी जिला पुलिस ने बेहतरीन काम किया है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से 31 अक्तूबर 2025 तक 227 उदघोषित अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। 137 बेल जंपर अपराधी काबू कर वापस सलाखों के पीछे भेजे हैं। इसके अलावा 84 हजार के इनामी 11 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं पांच सक्रिय अपराधी गैंगों का भी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इनसे जुड़ी 53 वारदातें भी सुलझाई गई हैं। पुलिस ने कुल 91 गैंग सदस्य गिरफ्तार किए हैं। जिनकी 7,82,800 की संपत्ति बरामद की है।
विज्ञापन



साइबर थाना गठन के बाद 308 केस दर्ज हुए, अब तक 306 साइबर ठग गिरफ्तार
भिवानी में साइबर क्राइम पुलिस थाना का गठन जुलाई 2022 में किया गया था। थाना गठन से अब तक 308 केस साइबर ठगी के दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 306 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए हैं। जुलाई 2022 में 21 केस दर्ज हुए। जिसमें 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। 2023 में 45 साइबर अपराध के केस दर्ज किए गए। इसमें 46 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। 2024 में 179 साइबर अपराध के केस दर्ज किया गया। 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 2025 में अब तक 63 साइबर अपराध के केस दर्ज हुए हैं, जिसमें 118 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

::::::::
“जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त व प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिक व व्यापारी वर्ग निडर होकर अपना कार्य करें। किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की सूचना तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर दें, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।”
-सुमित कुमार पुलिस अधीक्षक भिवानी।

सुमित कुमार पुलिस अधीक्षक भिवानी

सुमित कुमार पुलिस अधीक्षक भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed