फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The corporation suffered a loss of more than Rs 50 crore, two power transformers of 10/16 and 100 MVA got burnt in two months.

Bhiwani News: निगम को लगी 50 करोड़ से अधिक की चपत, दो माह में 10/16 व 100 एमवीए के दो बिजली ट्रांसफार्मर जले

Fri, 02 Aug 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 02 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
The corporation suffered a loss of more than Rs 50 crore, two power transformers of 10/16 and 100 MVA got burnt in two months.
33 केवीए सब स्टेशन पर रखा खराब ट्रांसफार्मर। 
भिवानी। पिछले दो माह में बिजली निगम को करीब 50 करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। दो माह के दौरान 10/16 व 100 एमवीए के दो बिजली ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, जिसकी वजह से बिजली उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं 33 केवी पावर सब स्टेशन पर भी दस एमवीए के दो बिजली ट्रांसफार्मर दो माह के दौरान जवाब दे चुके हैं। उमस और गर्मी में अचानक बढ़े लोड से न केवल एक हजार से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर जल चुके हैं बल्कि बिजली उपकरणों को भी काफी क्षति हुई है। हालांकि निगम ने दोनों ही ट्रांसफार्मरों की जगह नए ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कराई है।
विज्ञापन

गत 21 मई को बापोड़ा के 220 केवी पावर सब स्टेशन पर अचानक ही 100 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। ट्रांसफार्मर की आग करीब सप्ताह भर बाद तक सुलगती रही। इस ट्रांसफार्मर को बदलने में ही चार से पांच दिन लगे थे। इस ट्रांसफार्मर से करीब 25 से 30 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा था। हालांकि ये ट्रांसफार्मर भी काफी पुराना हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद औद्योगिक सेकटर 13 में 10/16 एमवीए ट्रांसफार्मर के अलावा दस एमवीए ट्रांसफार्मर के अचानक खराब होने से निगम को 20 करोड़ से अधिक की चपत लगी है। हालांकि इसमें से एक ट्रांसफार्मर को वारंटी पिरियड़ में ही बदला जाएगा। इस बीच निगम को करोड़ों के नुकसान झेलने के साथ ही उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दिनभर झेलने पड़े लोगों को बिजली कट पर कट
औद्योगिक सेक्टर 21 स्थित 132 केवी पावर सब स्टेशन के 10/16 एमवीए और 33 केवी पावर सब स्टेशन के दस एमवीए ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया वीरवार को भी जारी रही। इस दौरान निगम की अलग-अलग टीमें नए ट्रांसफार्मर को लगाने की प्रक्रिया में जुटी रही। इसकी वजह से शहर के कुछ हिस्से और औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 में लगातार दूसरे दिन भी अधिकांश औद्योगिक इकाइयों में शोरगुल थमा रहा और वे बंद ही रही। उद्योगों को आर्डर के माल की आपूर्ति करने में भी परेशानी हो रही है। जनरेटर से उद्योगों को मुश्किल से दो से चार घंटे ही आंशिक रूप से चलाया जा सकता है, जबकि बिजली आपूर्ति से ही कई उद्योगों के अंदर बड़े मशीनें चलती हैं।

औद्योगिक सेक्टर स्थित 132 केवी पावर सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया जारी है, जबकि 33 केवी पावर सब स्टेशन पर नया ट्रांसफार्मर रखा जा चुका है। जिसे जल्द चालू कर दिया जाएगा। शुक्रवार तक उपभोक्ताओं को थोड़ी दिक्कत होगी, इसके बाद नियमित रूप से बिजली आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी।
-विजेंद्र लांबा, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article