{"_id":"68545d8160c75b096f00e0f4","slug":"the-convenience-of-the-highway-has-become-a-dilemma-now-buses-do-not-go-through-lohari-jatu-and-mandhana-villages-leaving-passengers-helpless-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-135748-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हाईवे की सुविधा बनी दुविधा...अब लोहारी जाटू व मंढाणा गांव के अंदर से नहीं जाती बसें, यात्री बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हाईवे की सुविधा बनी दुविधा...अब लोहारी जाटू व मंढाणा गांव के अंदर से नहीं जाती बसें, यात्री बेबस
विज्ञापन
हाईवे से गुजरती रोडवेज बस।
शुभम कौशिक
भिवानी। भिवानी से बवानीखेड़ा तक फोरलेन मार्ग का एक हिस्सा चालू होने से अब लोहारी जाटू और मंढाणा गांव के ग्रामीणों को बस सेवा की भारी कमी झेलनी पड़ रही है।
हाईवे पर सीधी आवाजाही के चलते हरियाणा रोडवेज और निजी बसें अब गांवों से नहीं गुजरती। इससे ग्रामीणों को बस पकड़ने के लिए 3 से 5 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। इस कारण दोनों गांव की महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि भिवानी से चलने वाली बसें अब लोहारी जाटू गांव के बस स्टॉप पर रुकने के बजाय सीधे बवानीखेड़ा चली जाती हैं। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच बस का इंतजार करना खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
ग्रामीण वजीर सिंह, राजेंद्र जांगड़ा, नरेश व सुशील गर्ग ने बताया कि कई बार सवारियां हाईवे पर खड़े रहते हादसों का शिकार होने से बाल-बाल बची हैं। फोरलेन निर्माण के चलते भिवानी से हांसी तक सड़क का काम अंतिम चरण में है और तिगड़ाना मोड़ से बवानीखेड़ा तक करीब 20 किलोमीटर का हिस्सा वाहनों के लिए खोला जा चुका है। इसी के चलते रोडवेज और निजी बसें गांव के अंदर न जाकर हाईवे से सीधी निकल जाती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हरियाणा रोडवेज को निर्देश दिए जाएं कि बसें गांव लोहारी जाटू के बस स्टॉप तक आएं, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके। संवाद
हाईवे चालू होने के बाद बसें गांव के अंदर नहीं आ रही हैं। इस कारण लोगों को बसों की कमी खल रही है। लोगों को हाईवे पर जाकर बस पकड़नी पड़ रही है। प्रशासन को लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों को गांव के अंदर से लेकर जाने के आदेश देने चाहिए। - नरेश गर्ग, ग्रामीण।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गांव के अंदर से जाने वाली बसें बंद कर दी गई हैं। लोगों को हाईवे पर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है, जो खतरे से खाली नहीं। मंढाणा के गांव के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को हाईवे तक पहुंचने के लिए तीन से पांच किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। -सुशील, ग्रामीण।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पहले गांव के अंदर से बसें जाती थी। लगभग बीस दिन से रोडवेज व निजी बसें गांवों से न गुजरकर फोरलेन से भिवानी-बवानीखेड़ा चल रही हैं। ऐसे में लोहारी जाटू और मंढाणा गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। बीमार, जरूरतमंद लोगों को ऑटो के सहारे नजदीकी शहरों में दवा दिलाने लेकर जाना पड़ रहा है। - राजेंद्र जांगड़ा, ग्रामीण।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दोनों गांवों के बस स्टॉप पर बस ले जाने के आदेश
इस रूट से गुजरने वाली रोडवेज की बसों के चालकों को लोहारी जाटू व मंढाणा मोड बस स्टॉप से बस लेकर जाने के आदेश दिए गए हैं। दोबारा से ग्रुप के माध्यम से सभी चालकों को सूचित कर दिया गया है। अगर इसके बाद भी बसें गांव के अंदर से नहीं जा रही हैं तो स्पेशल इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाकर जांच करवाई जाएगी। - दीपक कुंडू, जीएम, हरियाणा रोडवेज, भिवानी