{"_id":"67e99dc5d53a233ccf095f49","slug":"the-contribution-of-soldiers-can-never-be-forgotten-kiran-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-132004-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : किरण
Mon, 31 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रेक्षा विहार में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों को सम्मानित करती राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी।
भिवानी। प्रेक्षा विहार में हरियाणा पूर्व सैनिक संघ जिला भिवानी व चरखी दादरी के तत्वावधान में वीर नारी एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि देश की सेवा में फौजियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि वे भी एक फौजी की बेटी हैं और उनका खून मेरे रग-रग में भरा है। उन्होंने संबोधन के दौरान उनके पिता ब्रिगेडियर आत्मा सिंह द्वारा बताई गई 1971 भारत-पाक की लड़ाई में बदुरिया बटालियन के योगदान के बारे में भी उपस्थित सैनिक योद्धाओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि फौजियों के परिवारों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनकी हर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 106 वर्षीय शांति देवी, 103 वर्षीय कैप्टन अमी लाल सिंह, वीर चक्र अवाॅर्डी की धर्मपत्नी गीता देवी, वीरांगना संतोष देवी, वीरांगना कृष्णा देवी, कारगिल शहीद वीरांगना सुनीता देवी, वेद कौर आर्य नगर, पूर्व सैनिकों का छोटी पंचायत के जनप्रतिनिधियों (सरपंच) और हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सम्मान समारोह के आयोजक हरियाणा पूर्व सैनिक संघ जिला भिवानी के प्रधान सुरेंद्र कौशिक, जिला चरखी दादरी के प्रधान हवलदार राजेश, हरियाणा एक्स सर्विसमैन उप प्रधान कैप्टन अब्जा राम दहिया, जनरल सेक्रेटरी कर्नल टीसी दहिया उपस्थित रहे।