फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The condition of the link roads of the district has deteriorated, the drivers are upset

ग्राउंड रिपोर्ट: जिले के लिंक मार्गों की हालत हुई खस्ता, वाहन चालक परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
The condition of the link roads of the district has deteriorated, the drivers are upset
गांव लालावास से चंदावास जाने वाला खस्ताहाल लिंक मार्ग। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले के लिंक मार्गों की हालत खस्ता है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क टूटने की वजह से रोजाना हादसे हो रहे हैं। इनमें वाहन चालक घायल हो गए हैं। लिंक मार्गों की हालत खस्ता है मगर प्रशासन का उसकी ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

गांव लालावास से चंदाबास जाने वाला करीब तीन किलोमीटर लंबा लिंक मार्ग है। यह मार्ग पिछले तीन साल से खस्ता है। अधिकतर सड़कों के नजदीक उगी झाड़ियों व पेड़ों की कटाई नहीं हुई है, जिसकी वजह से झाड़ियों व पेड़ों की टहनियां सड़क पर आ आई है। ऐसे में सड़कों के ऊपर से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। सर्दी के सीजन में धुंध में बचाव के लिए न कोई सांकेतिक है और न ही कोई रिफ्लेक्टर है। ऐसे में वाहन चालकों को रात में सफर करते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिंक मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन मार्गों की हालत खस्ता
- देवराला से सुंगरपुर लिंक रोड, करीब आठ किलोमीटर दूरी।
- लालावास से चंदाबास, तीन किलोमीटर दूरी।
- देवराला से इंदीवाली, करीब ढाई किलोमीटर दूरी।
- कैरू से ढांगर करीब छह किलोमीटर दूरी।
- ढाब-ढाणी से कुड़ल, करीब दो किलोमीटर दूरी।
- कुड़ल से बडदू चैना, करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूरी।
- ढाणीमाहूं से शिमलीबास, करीब दो किलोमीटर दूरी।
- दांग कलां से सागवान, करीब तीन किलोमीटर दूरी।
- सागवान से अलखपुरा, करीब तीन किलोमीटर दूरी।
- पिंजोखरा से छपार रागड़ान, करीब चार किलोमीटर दूरी।
- लहलाना से हेतमपुरा, करीब तीन किलोमीटर दूरी।
- भानगढ़ से लेघां, करीब दो किलोमीटर दूरी।
- बहल से सुरपुरा, करीब तीन किलोमीटर दूरी।
- बहल से सुधीवास, करीब दो किलोमीटर दूरी।
गांव बडदू चैना से कुड़ल की ओर जाने वाले मार्ग की हालत काफी खस्ता है। आए दिन वाहन चालक सड़क हादसे में घायल हो रहे हैं। गांव बडदू चैना से कुड़ल, ढिगावा, जूई जाने के लिए ये मुख्य मार्ग हैं। साथ ही खेतों में जाने वाले किसानों को भी काफी दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलवंत शर्मा, बडदू चैना।
देवराला से सुंगरपुर और देवराला से इंदीवाली की ओर जाने वाला मार्ग जगह-जगह से टूटा पड़ा है। इसके कारण ग्रामीणों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मगर प्रशासन इस संबंध में कोई कदम नहीं उठा रहा।

- परमानंद नंबरदार, देवराला।
गांव लालावास से चंदाबास मार्ग की मरम्मत के लिए बजट का आया है, जिसका कार्य जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा जिन मार्गों की हालत खस्ता है उन्हें भी ठीक करने का कार्य किया जाएगा।
- रमेश चंद्र, एसडीओ, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed