फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The complainant in the Hill Mother Temple theft case received threats, with allegations of abusive language and pressure to withdraw the case on Facebook Messenger

Bhiwani News: पहाड़ी माता मंदिर चोरी मामले के शिकायतकर्ता ने मिली धमकी, फेसबुक मैसेंजर पर अभद्र भाषा और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

Fri, 24 Jul 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The complainant in the Hill Mother Temple theft case received threats, with allegations of abusive language and pressure to withdraw the case on Facebook Messenger
ढिगावामंडी। पहाड़ी माता मंदिर चोरी प्रकरण के शिकायतकर्ता एवं समाजसेवी नरेश कुमार ने लोहारू थाना पुलिस को शिकायत देकर एक व्यक्ति पर फेसबुक मैसेंजर के जरिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि वह पहाड़ी माता मंदिर चोरी मामले में शिकायतकर्ता हैं। उनका आरोप है कि 21 व 22 जुलाई की रात एक व्यक्ति ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से उन्हें कई बार कॉल की। कॉल रिसीव नहीं होने पर कथित रूप से ऑडियो संदेश भेजकर मंदिर चोरी मामले में दर्ज केस वापस लेने का दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर धमकी दी गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में संबंधित ऑडियो संदेश हटा दिया लेकिन उनके पास इससे जुड़े साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारू थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि धमकी देने की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed