{"_id":"680bca20dc05164776056399","slug":"the-common-man-to-be-alert-and-aware-in-the-digital-age-cjm-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133238-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल युग में आमजन का सतर्क और जागरूक रहना बेहद जरूरी : सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल युग में आमजन का सतर्क और जागरूक रहना बेहद जरूरी : सीजेएम
Fri, 25 Apr 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में बैठक करते सीजेएम पवन कुमार।
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडीआर सेंटर के सभागार में साइबर अपराध नियंत्रण विषय पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीजेएम-कम-सचिव पवन कुमार ने की।
उन्होंने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर की और कहा कि डिजिटल युग में आमजन का सतर्क व जागरूक रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर जनता को साइबर सुरक्षा की जानकारी दें। ताकि आम जनता सतर्क रह सके और साइबर ठगी का शिकार न बने।
साइबर सेल के अधिकारी विष्णु ने उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा के आधुनिक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ट्रूकॉलर, गेम एप और अनजान फाइल का प्रयोग न करें। अनजान नंबर से कॉल या वीडियो कॉल रिसीव न करें। बच्चों को साइबर खतरे के प्रति जागरूक करें। फोन या लैपटॉप ऑन रहते समय हमारी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है, जिससे निजी जानकारी लीक हो सकती है। अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए अपने सिम को लॉक करें। सोशल मीडिया और जीमेल पासवर्ड मजबूत बनाएं। टू स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करें। अगर कोई फ्रॉड होता है, तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर सूचना दें।