फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The cold has worsened the problems of people with high blood pressure and diabetes, with the elderly and those with weakened immune systems most affected.

Bhiwani News: ठंड ने बढ़ाई बीपी और मधुमेह मरीजों की परेशानी, बुजुर्ग और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले सबसे प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The cold has worsened the problems of people with high blood pressure and diabetes, with the elderly and those with weakened immune systems most affected.
मेडिकल कॉलेज में पंजीकरण खिड़की पर पर्ची बनवाते मरीज।
भिवानी। जिले में शीतलहर और कोहरे का प्रभाव लगातार जारी है। सोमवार को न्यूनतम पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे मौसम सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठिठुरन भरी ठंड और सर्द मौसम के चलते बीपी व ह्रदय व मधुमेह रोगियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली। मौसम बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में घरों में मीठा और तैलीय भोजन का अधिक इस्तेमाल भी बीपी और मधुमेह मरीजों के लिए समस्या बढ़ा रहा है। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में प्रतिदिन औसतन 1500 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से सामान्य रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में लगभग 350 से 400 मरीज आते हैं जिनमें ह्रदय रोग, बीपी और मधुमेह मरीज शामिल हैं। चिकित्सक ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की लगातार सलाह दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि पंजीकरण के बाद सभी मरीजों की बीपी और मधुमेह जांच अनिवार्य है। इसके बाद ही चिकित्सक कक्ष में जांच कराई जाती है। इसके बावजूद चिकित्सक नियमित जांच और सतर्कता बरतने की सलाह देते रहे हैं।
विज्ञापन



सर्दी के मौसम में बीपी, मधुमेह व ह्रदय मरीजों के साथ ही सामान्य लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। सर्दी से बचने के लिए शरीर को गर्म कपड़े से ढंक कर रखें। सुबह-शाम ठंडी हवा में बाहर निकलने से बचें। सीने में दर्द, घबराहट, पसीना आने या सांस लेने में तकलीफ होने पर लापरवाही न बरतें, तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श करें। नियमित बीपी व मधुमेह जांच करवाते रहें। - डॉ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, मेडिकल कॉलेज भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed