फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The city's intersections are guarded by a third eye, with CCTV cameras lying idle, leaving security at the mercy of God.

Bhiwani News: शहर के चौक–चौराहों पर नहीं तीसरी आंख का पहरा, बंद पड़े सीसीटीवी से सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The city's intersections are guarded by a third eye, with CCTV cameras lying idle, leaving security at the mercy of God.
दिनोद गेट जहां पर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।
भिवानी। शहर के मुख्य चौक–चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं कई कैमरे टूट चुके हैं और कुछ जगहों पर तो केवल स्टैंड ही बचे हैं। निगरानी प्रणाली ठप होने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ गई है। जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए कैमरों का नियंत्रण यातायात पुलिस के पास है लेकिन उनकी खराब स्थिति के कारण न तो चौक–चौराहों पर ‘तीसरी आंख’ का पहरा है और न ही सुरक्षा की कोई प्रभावी व्यवस्था।
विज्ञापन

इसके चलते शहर के बाजारों में चोरी की वारदातें भी बढ़ी हैं। नगर परिषद ने मुख्य बाजारों में सीसीटीवी लगाने का वादा किया था मगर धरातल पर अभी तक किसी तरह का काम शुरू नहीं किया गया है। वैश्य महाविद्यालय के सामने लाला लाजपत राय चौक सहित कई स्थानों पर कैमरे पूरी तरह टूट चुके हैं। सदर थाना के प्रथम तल पर कैमरा कंट्रोल रूम मौजूद है जहां बड़ी स्क्रीन पर चौक–चौराहों की निगरानी होती है। इन्हीं कैमरों की मदद से पुलिस ऑनलाइन चालान भी करती है। हालांकि अभी भी कई प्रमुख चौक–चौराहे सीसीटीवी कवरेज से बाहर हैं। अतीत में पुलिस इन कैमरों के सहारे कई मामलों में आरोपियों तक पहुंच चुकी है इसलिए इनका बंद होना सुरक्षा के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन


शहर के बाजारों में दुकानों तक ही सीमित हैं कैमरे, सड़क पर नहीं कोई निगरानी
शहर के बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे केवल दुकानों के अंदर और प्रवेश द्वार तक ही सीमित हैं। मुख्य सड़कों और रास्तों पर कोई निगरानी नहीं हो रही है। पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों और दुकानदारों को सड़क की ओर कैमरे लगाने के लिए जागरूक भी किया है ताकि दुकान के बाहर की गतिविधियों की भी रिकॉर्डिंग हो सके। इससे चोरी या अपराध की स्थिति में आरोपियों की पहचान आसान हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद लगवाएगी बाजारों में सीसीटीवी कैमरे और लाउडस्पीकर
नगर परिषद शहर के मुख्य बाजार—घंटाघर, सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र, बिचला बाजार, बर्तन बाजार, जैन चौक और नया बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर रही है। इन बाजारों में चिह्नित स्थानों पर लाउड स्पीकर भी लगाए जाएंगे ताकि किसी भी तरह की सार्वजनिक सूचना तुरंत लोगों तक पहुंचाई जा सके। नगर परिषद इस दिशा में प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed