फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The city planner's three colonies of 72 acres were authorized this year, the standards of the three colonies will be completed soon.

Bhiwani News: नगर योजनाकार की 72 एकड़ की तीन कॉलोनियां इस साल हुई अधिकृत, तीन कॉलोनियों के जल्द पूरे होंगे मानक

Wed, 27 Dec 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 27 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The city planner's three colonies of 72 acres were authorized this year, the standards of the three colonies will be completed soon.
शहर का ड्रोन से लिया गया चित्र।
भिवानी। इस साल नगर योजनाकार की 72 एकड़ में तीन बड़ी अनधिकृत कॉलोनियों को हरियाणा सरकार ने अधिकृत किया है। इन कॉलोनियों में अब हरियाणा रूरल डवलपमेंट अथॉरिटी (एचआरडीए) के तहत विकास के कार्य कराए जा सकेंगे। इन कॉलोनियों में अब नए कलेक्टर रेट भी तय होंगे, जिसमें भूमि की रजिस्ट्री पर अधिक स्टांप लगेगा। इस साल नगर योजनाकर विभाग ने शहरी दायरे में करीब डेढ़ सौ एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनियों को भी जेसीसी से तोड़ा गया।
विज्ञापन

भिवानी नगर योजनाकार विभाग ने नगर परिषद की हद से बाहर की छह अनधिकृत कॉलोनियों का मसौदा इसी साल सरकार को भेजा था। इसमें से तीन अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने पर हरियाणा सरकार ने मंजूरी दी। भिवानी में रोहतक रोड की एक कॉलोनी अधिकृत हुई है तो सिवानी शहर की फायर स्टेशन के समीप और राजगढ़ रोड की एक बड़ी कॉलोनी शामिल है। अधिकृत हुई कॉलोनियों में भिवानी में रोहतक रोड पर पालुवस की हद में आने वाली न्यू विजय नगर कॉलोनी शामिल है। इसका दायरा 3.91 एकड़ है। सिवानी की फायर स्टेशन के समीप हुडा कॉलोनी का 9.776 एकड़ दायरा अधिकृत हुआ है। सिवानी की राजगढ़ रोड स्थित नव भारत कॉलोनी का 57.624 एकड़ दायरा अधिकृत दायरे में आ गया है।
विज्ञापन

साल भर में भिवानी, सिवानी, लोहारू और बवानीखेड़ा क्षेत्र में नगर योजनाकार विभाग की टीम ने करीब डेढ़ सौ एकड़ दायरे में फैली अवैध कॉलोनियों पर भी जेसीबी चली। साथ ही अवैध कॉलोनियों में प्रशासन के चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनसे अवैध कॉलोनाइजर लोगों को यहां प्लाॅट खरीदने का झांसा न दे सकें। हालांकि इन कॉलोनियों की चहारदीवारी, अवैध रास्तों और सीवर लाइन को तोड़ने के बाद भी इन पर निगरानी रखी जा रही है। तीन अनधिकृत कॉलोनी भी वैध होने के मानक पूरे कर रही हैं, जिनकी प्रकिया भी चल रही है। इन्हें भी जल्द मंजूरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने तीन कॉलोनियों को अधिकृत किया है। इसके अलावा अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा तोड़ी गई अनधिकृत कॉलोनियों में चेतावनी बोर्ड भी प्रशासन की तरफ से लगाए गए हैं, ताकि यहां प्लाटिंग न की जा सके। शहरवासियों से भी अनुरोध है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी खरीद के लिए काॅलोनाइजरों के झांसे में न आएं।
- नीलम शर्मा, जिला नगर योजनाकार भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article