फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The city is suffering from increased eye irritation, stench and pollution due to garbage smoke.

Bhiwani News: कूड़े के धुएं से बढ़ी आंखों में जलन, बदबू और प्रदूषण से शहर बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The city is suffering from increased eye irritation, stench and pollution due to garbage smoke.
घंटाघर के  समीप सड़क किनारे  कूड़े में लगी आग से उठता धुआं। 
भिवानी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जमा कूड़े से उठ रहे धुएं और बदबू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कूड़ा उठान बंद होने से शहर के चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। लोग कूड़े को नष्ट करने के लिए उसमें आग लगा रहे हैं जिससे शहर का वायु प्रदूषण बढ़ गया है। शहर का एक्यूआई 152 तक पहुंच गया है जो खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसके कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर में 72 जगहों पर अवैध कचरा प्वाइंट बन चुके हैं। हालांकि प्रशासन ने सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। वहीं नगर परिषद ने कूड़ा उठान के लिए पांच निजी ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारी अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर एक मई से हड़ताल पर हैं। कर्मचारी संघ ने हड़ताल को अब 11 मई तक बढ़ा दिया है। कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा समाप्त हो तथा हरियाणा सचिवालय में ग्रुप-डी कर्मचारियों की सूची में सफाई कर्मचारी और सीवरमैन को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने और आबादी के अनुसार भर्ती करने की मांग भी उठाई गई है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के सभी 285 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। यूनियन ने डोर-टू-डोर कचरा उठान भी बंद करवा रखी है जिसके चलते शहरभर में कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और फिलहाल स्थिति में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे।

नगर परिषद ने की पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने की तैयारी
शहर में जमा कूड़े से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने पांच निजी ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर कूड़ा उठान करवाने की तैयारी की है। प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ने पर निजी माध्यम से सफाई व्यवस्था भी करवाई जा सकती है। दूसरी ओर लोग जमा कूड़े को खत्म करने के लिए उसमें आग लगा रहे हैं जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। कूड़े की बदबू के साथ-साथ जलते कचरे से उठ रहा धुआं भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण शहर का एक्यूआई 152 तक पहुंच गया है जो खराब श्रेणी में माना जाता है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों की आंखों में जलन की शिकायतें भी बढ़ने लगी हैं।


शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। जिसके कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। कूड़े के ढेरों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसलिए सरकार को लोगों को समस्या से निजात दिलानी चाहिए। - महेश अत्री, स्थानीय निवासी।


कूड़े का उठान न होने के कारण बाजारों में हालात अत्यंत खराब हैं। प्रत्येक चौक पर कूड़े के ढेर लगे हैं जिसके कारण गंदगी फैल रही है। यदि जल्द ही कूड़े की उठान नहीं हुई तो लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। - दीपक शर्मा, स्थानीय निवासी।



सफाई कर्मचारियों से अपील है कि वे जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त करें। हड़ताल के कारण जमा कूड़े से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल खत्म होने तक नगर परिषद बीच का रास्ता निकालते हुए पांच निजी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कूड़ा उठान में लगाने पर विचार कर रहा है ताकि लोगों की परेशानी कम की जा सके। - राजाराम, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed