फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The city council uprooted the generator from the footpath, confiscated three

नगर परिषद ने फुटपाथ से जेनरेटर उखाडे़, तीन किए जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The city council uprooted the generator from the footpath, confiscated three
सिविल लाइन थाने के सामने फुटपाथ पर रखे जनरेटर को क्रेन से उठाकर ले जाते नगर परिषद कर्मचारी। संवा? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के सरकुलर रोड के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की टीम ने बुधवार को क्रेन लेकर पहुंची। टीम ने हांसी गेट से घंटाघर चौक तक कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर काफी अर्से से लगाए जेनरेटर उखाड़े। इसी बीच कई बैंक प्रबंधकों ने एक दिन का समय मांगा। जिस पर नप टीम ने उन्हें एक दिन के भीतर जनरेटर फुटपाथ से हटाने का अंतिम मौका दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन जेनरेटर भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विकास देशवाल के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ता क्रेन लेकर हांसी गेट क्षेत्र पहुंचा। यहां फुटपाथ पर रखे जेनरेटर हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान कुछ दुकानदार टीम के सामने अपील करते दिखे। मगर टीम नहीं मानी। इस दौरान बैक प्रबंधकों ने जेनरेटर हटाने के लिए टीम से एक दिन का समय मांगा तो टीम ने समय देते हुए न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस के दौरान टीम ने हांसी गेट से घंटाघर तक फुटपाथ पर रखे तीन जेनरेटर कब्जे में ले लिए और उन्हें लेकर नप कार्यालय पहुंची। इस दौरान दुकानदारों ने भी इस कार्रवाई का दबी जुबान विरोध किया। इस क्षेत्र में अधिकतर बैंक और बड़े शोरूम के अलावा कुछ निजी अस्पताल भी बने हुए हैं, जिन्होंने बिजली चले जाने पर बेकअप के लिए जेनरेटर बाहर फुटपाथ पर ही रखे हुए हैं। जिसकी वजह से लोगों का आवागमन में भी बाधा पहुंच रही है वहीं वाहन पार्किंग को लेकर भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

घंटाघर से हांसी गेट क्षेत्र में फुटपाथ पर रखे जनरेटर हटवाने के लिए नप का दस्ता बुधवार को क्रेन के साथ पहुंचा। टीम ने तीन जनरेटर भी जब्त किए हैं, जबकि बैंक प्रबंधकों ने एक जनरेटर हटाने के लिए एक दिन का समय मांगा है। अगर इस अवधि में ये जनरेटर फुटपाथ से नहीं हटे तो फिर नप की क्रेन से उठाकर उन्हें ट्रैक्टर ट्राली में डाल जब्त कर लिया जाएगा। -विकास देशवाल, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed