फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Chief Minister's flying squad team raided the illegal gambling den, the accused fled, and a case has been registered.

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने अवैध अहाते पर मारा छापा, आरोपी भागा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister's flying squad team raided the illegal gambling den, the accused fled, and a case has been registered.
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार को मिनी बाईपास पर शराब ठेका के समीप दुकान में चल रहे अवैध अहाते पर छापा मारा। टीम के पहुंचने की भनक लगने पर आरोपी मौके से भाग गया। वहीं पुलिस ने दुकान से शराब की बोतलें बरामद की हैं। एक्साइज अधिकारी की शिकायत पर औद्योगिक पुलिस थाना में आरोपी डेविड के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बुधवार को मिनी बाईपास स्थित शराब ठेका के पास बनी दुकान पर छापा मारा। टीम ने पाया कि बाहर अंडे की रेहड़ी लगी थी जबकि अंदर बैठकर लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। इस दौरान दुकान में शांति नगर निवासी दीपक मिला। उसने बताया कि यह दुकान हनुमान गेट निवासी डेविड को किराये पर दे रखी थी। आरोपी डेविड बिना लाइसेंस लोगों को शराब परोस रहा था। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले वह भाग निकला। पुलिस ने दुकान से अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed