{"_id":"69a0abdcfbc4e390c401b164","slug":"the-ceo-listened-to-the-problems-of-the-citizens-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147374-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीईओ ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीईओ ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Fri, 27 Feb 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसमें सीईओ अजय चोपड़ा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिविर में सीईओ चोपड़ा के समक्ष गांव तिगड़ाना निवासी सुभाष ने पानी के नाले की मरम्मत, बहल निवासी राजेंद्र ने बिजली मीटर लगवाने, गैर सरकारी सदस्य अनिल सोलंकी ने हनुमान गेट से देवसर चुंगी तक ग्रिल की समस्या रखी। रामचंद्र ने गलत ढंग से कटे राशन कार्ड को दोबारा बनवाने की गुहार लगाई। इसके अलावा लीला राम ने पीपीपी में अधिक दर्ज आय को कम करवाने, अजीत ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने, संदीप ने पीपीपी से वाहन हटवाने, कोमल ने पुलिस कार्रवाई करवाने, सैय निवासी राजेश कौशिक ने गंदे पानी की निकासी व दूषित जल सप्लाई बंद करवाने और बिजली मीटर कनेक्शन लगवाने की समस्याएं रखी। हालु मोहल्ला से कलावती ने नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला उठाया।
सीईओ के समक्ष गांव मुंढ़ाल निवासी ओमपति और नांगल निवासी भानुमती ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, गीता देवी ने राशन कार्ड बनवाने और विनोद कुमार ने नेत्रहीन श्रेणी से संबंधित रजिस्ट्री की अनुमति दिलवाने, भगवान दास कालिया ने लोहे के पोल पर लगे ट्रांसफार्मर की वायर फेंसिंग करवाने तथा कमला, प्रकाश, बलजीत, मुकेश, लीलाराम, संदीप और ओम प्रकाश ने पीपीपी से संबंधित समस्याएं रखीं। सीईओ ने सभी समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान में किसी स्तर पर लापरवाही ना बरतें। इस दौरान डीडीपीओ सोमबीर कादयान, एलडीएम बिभूति पांडे, डॉ. राजेश ग्रेवाल, टीएम भरतपाल मौजूद रहे।