Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The census will go high-tech; you will be able to submit your information from the comfort of your home.

Bhiwani News: हाईटेक होगी जनगणना, घर बैठे दर्ज कर सकेंगे जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The census will go high-tech; you will be able to submit your information from the comfort of your home.
भिवानी। देश की आगामी जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जा रहा है। इसके तहत 10 जनवरी से 24 जनवरी तक नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए भारत सरकार ने विशेष पोर्टल तैयार किया है, जिस पर स्व-गणना की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

भिवानी के योजना अधिकारी भागीरथ कौशिक ने बताया कि नागरिक स्मार्टफोन या कंप्यूटर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 अंकों की विशेष आईडी जनरेट होगी। दूसरे चरण में घर पहुंचने वाले प्रगणक और सुपरवाइजर को परिवार का मुखिया या कोई अन्य सदस्य यह आईडी उपलब्ध करवा सकेगा, जिससे गणना का काम आसान और तेज होगा।
विज्ञापन

योजना अधिकारी ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल 16 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। नागरिक अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। इससे अलग-अलग भाषाओं के जानकार लोगों को भी स्व-गणना करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जनवरी से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
भागीरथ कौशिक ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जनवरी से प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जनगणना का दूसरा चरण शुरू करेंगे। जो नागरिक ऑनलाइन माध्यम से परिवार की जानकारी दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके घर पहुंचकर प्रगणक स्वयं विवरण एकत्रित करेंगे। उन्होंने आमजन से डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने और जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस व्यवस्था से जनगणना का कार्य अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed