{"_id":"68deb9640463d0faf508c59c","slug":"the-cbi-may-question-witnesses-to-unravel-the-mystery-surrounding-manishas-death-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140623-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीआई मनीषा की मौत का राज जानने के लिए गवाहों से कर सकती है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीआई मनीषा की मौत का राज जानने के लिए गवाहों से कर सकती है पूछताछ
Thu, 02 Oct 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
मनीषा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम शुक्रवार को दिल्ली से फिर भिवानी आ सकती है। इसके संकेत मनीषा के पिता संजय ने फोन पर सीबीआई अधिकारियों से बात होने के बाद दिए हैं। सीबीआई टीम भिवानी पहुंचकर परिजनों व गवाहों से फिर पूछताछ कर सकती है।
मनीषा के पिता संजय ने बताया कि उनकी फोन पर सीबीआई अधिकारियों से बात हो रही हैं। बेटी की मौत के बाद सीबीआई से न्याय की आस बंधी है। हालांकि मनीषा की मौत के मामले में सीबीआई स्थानीय पुलिस से उलट कई नए तथ्य जुटा चुकी है, जबकि दिल्ली से फॉरेंसिक और एम्स दिल्ली से तीसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की राय के बाद कुछ नए तथ्य भी सामने आए हैं।
तीन सितंबर से ही सीबीआई के अधिकारी मनीषा की मौत के मामले की जांच में जुटे हैं। मनीषा की मौत से जुड़े तथ्यों को खंगालने के साथ सीबीआई की टीम सभी गवाहों से भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सीबीआई ने खंगाली है। सीबीआई इस मामले में हर पहलू पर अपनी जांच कर एक-एक कड़ी को जोड़ने में लगी है।
विज्ञापन
24 सितंबर को सीबीआई की टीम दिल्ली लौट गई थी, जिसमें सीबीआई के अधिकारियों को दिल्ली से मनीषा की मौत के मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट और तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की राय के बाद कुछ नए तथ्यों पर काम शुरू किया है। इसी आधार पर सीबीआई जल्द ही मामले का खुलासा करने की भी तैयारी में है। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि शुक्रवार को सीबीआई के अधिकारी भिवानी आ सकते हैं।