फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The case of offensive remarks on the Punjabi community reached the National Human Rights Commission

Bhiwani News: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दरबार पहुंचा पंजाबी समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

Thu, 04 Jun 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 04 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The case of offensive remarks on the Punjabi community reached the National Human Rights Commission
भिवानी। पूर्व भिवानी विधानसभा प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया असीजा ने पंजाबी समुदाय के लिए प्रयोग किए जाने वाले पाकिस्तानी और रिफ्यूजी जैसे शब्दों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण और मानव गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली अभिव्यक्तियां बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रिया असीजा ने हाल ही में हिसार में सामने आए एक मामले का उल्लेख किया है जिसमें कथित तौर पर फोन पर धमकी देते समय पाकिस्तानी और रिफ्यूजी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उनका कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति से जुड़ा मामला नहीं बल्कि पंजाबी समुदाय के लोगों को विभाजन और पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर अपमानित किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान लाखों पंजाबी परिवारों ने अपना सब कुछ छोड़कर भारत को चुना और देश के पुनर्निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे में किसी भारतीय नागरिक की देशभक्ति, पहचान और सम्मान पर प्रश्नचिह्न लगाने वाले शब्द न केवल सामाजिक वैमनस्य को बढ़ावा देते हैं बल्कि राष्ट्रीय एकता की भावना को भी कमजोर करते हैं। उन्होंने आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed