फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The car of the accused who went to attack a family in Baliali overturned in a field, one arrested.

Bhiwani News: बलियाली में परिवार पर हमला करने गए आरोपियों की गाड़ी खेत में पलटी, एक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The car of the accused who went to attack a family in Baliali overturned in a field, one arrested.
गांव  बलियाली में हुए झगड़े में तोड़े गाड़ी के शीशे।
बवानीखेड़ा। आदर्श महाग्राम बलियाली में शुक्रवार तड़के सवा तीन बजे कुछ युवक हथियार, डंडे लेकर एक परिवार पर हमला करने पहुंचे। हमलावरों की गाड़ी का ग्रामीणों और परिजनों ने पीछा किया तो गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इस दौरान आरोपी युवक मौके से भाग गए जबकि एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


बलियाली निवासी सुधीर ने बताया कि उनके भाई के बेटे जोगेंद्र ने कुछ महीने पहले तोशाम क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के दो महीने बाद दोनों पक्षों की रजामंदी से लड़की पक्ष वालों ने दोबारा शादी की इच्छा जताई और लड़की को अपने साथ ले गए। शुक्रवार तड़के करीब सवा तीन बजे तोशाम इलाके के कुछ युवक एक कार में हथियार, डंडे और शराब लेकर बलियाली में गोशाला के पास उनके घर के आगे पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर शोर-शराबा व पत्थराव किया और बंद दरवाजा खुलवाने के लिए बार-बार हॉर्न बजाया।
विज्ञापन


युवकों के हमला करने की नीयत भांपते हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस और अन्य रिश्तेदारों को फोन कर दिया। जैसे ही परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो हमलावर युवक गाड़ी लेकर भागने लगे। परिजनों और गांव के युवाओं ने उनका पीछा किया। इसके बाद आरोपियों की तेज रफ्तार गाड़ी खेतों में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एक युवक को मौके पर पकड़ लिया जिसने अपना नाम रवि निवासी तोशाम क्षेत्र बताया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अन्य साथियों के नाम और हमला करने की योजना का खुलासा किया। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed