फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The body of the person who went missing from home two days ago was found in the fields; he was addicted to drugs.

Bhiwani News: दो दिन पहले घर से निकले व्यक्ति का खेतों में मिला शव, नशे का आदी था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The body of the person who went missing from home two days ago was found in the fields; he was addicted to drugs.
बवानी खेड़ा। क्षेत्र के गांव रतेरा में नलवा मार्ग के पास खेतों में शुक्रवार को गांव के 35 वर्षीय विनोद का शव बरामद हुआ। वह दो दिन पहले घर से निकला था। कुलदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई विनोद 22 अक्तूबर की शाम को खाना साथ लेकर खेतों की ओर गया था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि सुबह एक राहगीर ने खेतों में शव पड़ा होने की सूचना गांव में दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान विनोद के रूप में हुई। कुलदीप ने बताया कि विनोद अविवाहित था और मजदूरी करता था। वह नशे का आदी भी था। सूचना के बाद थाना बवानीखेड़ा प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी सतीश कुमार की टीम ने कुलदीप के बयान पर कार्रवाई करते हुए विनोद के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को साैंप दिया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed