फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The body of the beldar was found on the bed

Bhiwani News: रात में जलघर में बेलदार का शव चारपाई पर मिला

Mon, 03 Mar 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The body of the beldar was found on the bed
भिवानी शहर के नागरिक अस्पताल में ​स्थित शवगृह के बाहर खड़े मृतक के परिजन।
भिवानी। गांव कालुवास के जलघर में शनिवार रात की ड्यूटी पर तैनात बेलदार का शव चारपाई पर मिला। मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने शव का रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह का खुलासा होगा।
विज्ञापन

गांव पालुवास निवासी राजेंद्र (52) गांव कालुवास के जलघर पर रात के समय बेलदार की ड्यूटी दे रहा था। राजेंद्र के बेटे राहुल ने बताया कि वह रोजाना ही अपने पिता को रात की ड्यूटी पर छोड़ जाता और अगली सुबह वापस ले जाता था। शनिवार शाम को भी वह पिता को ड्यूटी पर छोड़ गया था, लेकिन रविवार सुबह जलघर पर पहुंचा तो चारपाई पर उनके पिता मृत अवस्था में पड़े मिले। शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। राहुल ने बताया कि वे दो भाई और एक बहन हैं। औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई वेद सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे राहुल के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये पर रहने वाले लुधियाना के युवक ने लगाया फंदा, मौत

भिवानी। शहर के खाड़ी मोहल्ला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पंजाब में स्थित लुधियाना जिले के गांव चिंपी निवासी 38 वर्षीय हरदीप शहर के खाड़ी मोहल्ला में किराये के मकान में रहता था। वह करीब 15 साल से भिवानी में रह रहा था। हरदीप दो बच्चों का पिता था। वह मजदूरी करता था। शनिवार रात वह अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसकी पत्नी सुशीला ने पुलिस को बताया कि हरदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सिटी थाने के एसआई दयानंद मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि सुशीला के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की गई है। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed