फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The bike collided with the tractor-trolley, nephew died, uncle injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, भतीजे की मौत, चाचा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the tractor-trolley, nephew died, uncle injured
लोहारू। बाइक पर सवार होकर नकीपुर गांव से मनफरा लौट रहे चाचा-भतीजा की बाइक सड़क के बीचोंबीच खड़े ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनफरा निवासी सोमबीर ने बताया कि वह अपने भतीजे सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर नकीपुर से मनफरा लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में सड़क मार्ग पर एक ईंटों से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। जो बत्ती ना होने के कारण दिखाई नहीं दी और उनकी बाइक ट्रॉली से जा टकराई और वे घायल हो गए। उसके भतीजे सोनू को लोहारू सीएचसी में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है। ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर पंचर था। बहरहाल लोहारू थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed