फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Bikaner-Rewari passenger train will be canceled on January 21; due to doubling, the Hisar-Delhi train will run via Rewari in January.

Bhiwani News: बीकानेर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी 21 जनवरी को रद्द रहेगी, दोहरीकरण के कारण जनवरी में रेवाड़ी होकर चलेगी हिसार-दिल्ली ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The Bikaner-Rewari passenger train will be canceled on January 21; due to doubling, the Hisar-Delhi train will run via Rewari in January.
भिवानी। रेलवे के बीकानेर मंडल ने सुरतपुरा-सादुलपुर ट्रैक के मध्य चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसलिए ब्लॉक लिया गया है। इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर सवारी गाड़ी व गाड़ी संख्या 54790 बीकानेर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी 21 जनवरी को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का रहेगा मार्ग परिवर्तन
- गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार ट्रेन 21 जनवरी को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार से संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली ट्रेन 21 जनवरी को हिसार से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और झाड़ली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

- गाड़ी संख्या 19807 कोटा-सिरसा ट्रेन 20 जनवरी को कोटा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया लोहारू-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रेवाड़ी और भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed