फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   animal attacked and killed 30 goats in enclosure near hill in Bhiwani

Bhiwani: पहाड़ी के समीप बाड़े में जंगली जानवर ने किया हमला, 30 बकरियों को मारा, प्रशासन से मुआवजे की मांग

Thu, 01 Jun 2023 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 01 Jun 2023 11:27 AM IST
सार

खानक निवासी पशुपालक सोमबीर ने बताया कि 46 बकरियां पहाड़ के नजदीक बाड़े में थी। बुधवार रात करीब तीन बजे के आसपास संभवत जंगली जानवर या कुत्तों ने बाड़े में बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में 30 बकरियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
animal attacked and killed 30 goats in enclosure near hill in Bhiwani
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी के गांव खानक में कथित अज्ञात जानवर ने पशुओं के बाड़े में हमला कर 30 बकरियों को मार डाला। चिकित्सकों की टीम के अनुसार बकरियों की गर्दन तोड़ी गई, जिसके कारण मौत हुई है। वहीं वन्य प्राणी एवं जीव जन्तु विभाग के निरीक्षक के अनुसार संभवत कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला किया है।

विज्ञापन


बारिश में बाड़े की छत की कड़ी टूट गई
बकरियों की मौत की सूचना पाकर पुलिस, वन्य प्राणी एवं जीव जंतु विभाग, वन विभाग व पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। खानक निवासी पशुपालक सोमबीर ने बताया कि 46 बकरियां पहाड़ के नजदीक बाड़े में थी। बुधवार रात करीब तीन बजे के आसपास संभवत जंगली जानवर या कुत्तों ने बाड़े में बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में 30 बकरियों की मौत हो गई। सोमबीर ने बताया कि उसके पिता रात दो बजे तक बाड़े में सोए हुए थे। रात दो बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश में बाड़े की छत की कड़ी टूट गई और बारिश का पानी आने लगा जिसके बाद पिता बलवान घर आ गए। पिता के घर आने के बाद जंगली जानवर या कुत्तों ने बकरियों पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग
सोमबीर ने बताया कि इनसे ही उनकी रोजी रोटी चलती थी। बकरियों की मौत से पशुपालक को करीब साढ़े 3 लाख रुपये का नुकसान हो गया। पशुपालक ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि बकरियों पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बकरियों की गर्दन को तोड़ा गया है जिसकी वजह से मौत हो गई। बकरियों के शरीर पर पंजे के निशान भी है। वन्य एवं जीव जन्तु विभाग के निरीक्षक परमजीत ने बताया कि कुत्तों द्वारा हमला किया गया लगता है। कुत्तों के पैरों के निशान भी हैं। जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में यही लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed