{"_id":"647e1f2d9659c06c230d9217","slug":"the-addict-had-asked-for-money-from-the-former-councilor-in-the-name-of-tinnu-accused-arrested-bhiwani-news-c-21-hsr1027-151157-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी ने मांगे थे टीनू के नाम लेकर पूर्व पार्षद से रुपये, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी ने मांगे थे टीनू के नाम लेकर पूर्व पार्षद से रुपये, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 05 Jun 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने पूर्व पार्षद हर्षदीप डुडेजा से सोशल मीडिया एप के जरिए कॉल व मैसेज के माध्यम से टीनू के नाम पर रुपये मांगने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूर्व पार्षद से रुपये की मांग टीनू बताकर एक नशेड़ी ने की थी। आरोपी की पहचान झज्जर में हरीपुरा मोहल्ला निवासी अमन के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय ने जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं।
पूर्व पार्षद हर्षदीप डुडेजा ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि गत 30 मई की रात को उसके पास फोन पर कॉल और मैसेज आए। मैसेज में लिखा था कि मैं टीनू बोल रहा हूं। मुझे रुपये की जरूरत है। रुपये नहीं भेजे तो तेरे परिवार के साथ बड़ा हादसा करवा दूंगा। पुलिस ने इस शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इस केस में कार्रवाई करते हुए महिला एएसआई रेखा ने आरोपी को झज्जर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 2020 में अपनी मौसी के घर भिवानी के तैलीवाड़ा में आया था। उसी दौरान उसको हर्षदीप का नंबर प्राप्त हुआ था। उसे यह भी पता था कि तैलीवाड़ा में एक टीनू नाम का अपराधी भी रहता था। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक का नशा करने का आदी है। उसे नशा करने के लिए रुपये की जरूरत थी। इसलिए उसने फोन पर रुपये की मांग की और न देने पर परिवार की जान से मारने की धमकी दी।