फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The accused, Ashish, used to take home jewelry and valuables received as temple donations.

Bhiwani News: मंदिर के दान में आए आभूषण और कीमती सामान घर ले जाता था आरोपी आशीष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The accused, Ashish, used to take home jewelry and valuables received as temple donations.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लोहारू (भिवानी)। पहाड़ी माता मंदिर से नकदी और आभूषण चुराने के मामले में 26 जून को गिरफ्तार किए गए आरोपी आशीष ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि वह मंदिर में दान में आए आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर अपने घर ले जाता था। तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से दो लाख रुपये नकद और पांच चांदी के बर्तन बरामद किए हैं जिनकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। लोहारू थाना के जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि वह समय-समय पर मंदिर में आने वाले चढ़ावे की नकदी और श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए कीमती सामान की चोरी कर अपने घर ले जाता था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। आरोपी से दो लाख रुपये नकद तथा लाखों रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारू थाना में गांव पहाड़ी निवासी नरेश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि पहाड़ी माता मंदिर से नकदी और कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 20 जून को आरोपी आशीष के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 100 ग्राम का एक सोने का बिस्किट, दो सोने के कड़े, एक चांदी का गिलास, दो चांदी के चम्मच, एक चांदी का दीपक सेट, एक चांदी की थाली, दो चांदी की प्लेटें, चार चांदी की कटोरियां तथा एक चांदी की लुटिया बरामद की गई। आरोपी इन सामानों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका जिसके बाद पुलिस ने सभी सामान कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने 26 जून को आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया था। 27 जून को उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। मंगलवार को दोबारा न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार भेज दिया गया।


आरोपी ने पूछताछ में बताई मंदिर में निभाई जिम्मेदारियां
पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2009 से 2018 तक पहाड़ी माता मंदिर में चौकीदारों का इंचार्ज रहा। इसके बाद वर्ष 2018 से 2023 तक मंदिर के सीसीटीवी कैमरों का इंचार्ज रहा। इसी दौरान उसने मंदिर में चढ़ावे की नकदी और श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर अपने घर ले जाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed