फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tension erupted on cremation of old man on disputed land in Dhani Harsukh village of Bhiwani

Bhiwani: गांव ढाणी हरसुख में विवादित भूमि पर बुजुर्ग के अंतिम संस्कार पर मचा बवाल, पुलिस छावनी में बदला गांव

Sun, 26 Mar 2023 01:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 01:35 PM IST
सार

एक पक्ष का कहना है कि यहां श्मशान घाट की भूमि है। जिस पर रविवार को बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए एक समुदाय के लोग जुटे थे। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने गांव के बीचोंबीच गंदे पानी की जोहड़ की भूमि पर बुजुर्ग के अंतिम संस्कार किए जाने पर एतराज जता दिया।

विज्ञापन
Tension erupted on cremation of old man on disputed land in Dhani Harsukh village of Bhiwani
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी के गांव ढाणी हरसुख में विवादित भूमि पर एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किए जाने के मामले ने रविवार सुबह तूल पकड़ लिया और दो पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई। गांव में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर काफी बवाल हुआ तो भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति नियंत्रित की। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


गांव ढाणी हरसुख में रविवार सुबह एक समुदाय के बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। मामला विवादित भूमि पर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने को लेकर हुआ। एक पक्ष का कहना है कि यहां श्मशान घाट की भूमि है। जिस पर रविवार को बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए एक समुदाय के लोग जुटे थे। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने गांव के बीचोंबीच गंदे पानी की जोहड़ की भूमि पर बुजुर्ग के अंतिम संस्कार किए जाने पर एतराज जता दिया और इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दी।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यहां पिछले काफी सालों से गंदे पानी का जोहड़ है, जबकि अंतिम संस्कार के लिए गांव के बाहर बामला रोड पर श्मशान घाट बना हुआ है। यहां कोई भी अंतिम संस्कार नहीं होता है, क्योंकि ये जगह घनी आबादी से घिरी है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव में दो पक्षों के बीच बने तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक ग्रामीण बुजुर्ग का विवादित जगह पर अंतिम संस्कार कर चुके थे। इसके बाद तनाव का माहौल बन गया।  गांव के सरपंच प्रतिनिधि का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में ढिलाई बरती है जबकि गांव की इस भूमि पर मामला न्यायालय में भी ग्राम पंचायत की तरफ से लंबित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के बीचोंबीच पंचायती भूमि पर एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया जिसको लेकर विवाद हुआ है। पुलिस प्रशासन को समय रहते सूचना दी गई थी, मगर पुलिस ने समय पर कोई मदद नहीं की और इस मामले में ढिलाई बरती है। ग्राम पंचायत की तरफ से जिला प्रशासन को भी इस संबंध में लिखित में शिकायत दी जाएगी। भूमि को लेकर न्यायालय में भी मामला लंबित है।  -जयवीर, सरपंच प्रतिनिधि ढाणी हरसुख।


गांव ढाणी हरसुख में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।  -रमेशंचद्र, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed