फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tender for eight deluxe toilets in the city worth Rs 32 lakhs, two will be re-tendered

Bhiwani News: शहर में आठ डीलक्स शौचालयों के 32 लाख से हुए टेंडर, दो के होंगे री-टेंडर

Thu, 14 Sep 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tender for eight deluxe toilets in the city worth Rs 32 lakhs, two will be re-tendered
भिवानी। अब 32 लाख के बजट से शहर के आठ डीलक्स शौचालयों के टेंडर कराए गए हैं। इतना ही नहीं शहर में पहले से बन रहे दो सामान्य शौचालयों का काम भी बीच में रुकवा दिया गया है। इनको री-टेंडर कराकर डीलक्स शौचालयों की तर्ज पर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। शहर के पुराने शौचालयों के जीर्णोद्धार के बाद इनके अंदर डीलक्स शौचालयों की सुविधाएं मिलेंगी। जिन पर अब जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर परिषद ने शहर के आठ शौचालयों को डीलक्स शौचालयों की तर्ज पर विकसित कराने और इनके अंदर आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए इनका चयन किया था। इसके बाद करीब 32 लाख का एस्टीमेट के टेंडर कराए गए हैं। शहर के अलग-अलग शौचालयों पर अलग-अलग बजट खर्च होगा। जबकि नागरिक अस्पताल कृष्णा कॉलोनी मोड़ और रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के बाहर निर्माणाधीन सामान्य शौचालयों का काम भी बंद करा दिया है। जितने एस्टीमेट से इन दोनों शौचालयों का ढांचा तैयार हुआ था, उसका भुगतान करा दिया है। जबकि इन शौचालयों को अब डीलक्स शौचालय की तर्ज पर निर्माण पूरा होगा। नगर परिषद ने जिन शौचालयों के जीर्णोद्धार या फिर निर्माण के लिए चयन किया है, ये सभी भीड़ भरे बाजार और प्राइम लोकेशन पर बने हैं।
विज्ञापन



शहर के इन शौचालयों पर ये बजट होगा खर्च

1. देवसर चुंगी सरकुलर रोड- दो लाख

2. घंटाघर क्षेत्र- तीन लाख

3. नेहरू पार्क से हांसी गेट- साढ़े तीन लाख

4. दिनोद गेट- साढ़े तीन लाख

5. कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी चौक- तीन लाख 85 हजार

6. घंटाघर चौक पर- पांच लाख 38 हजार

7. नेहरू पार्क के बाहर- साढ़े पांच लाख

8. बासिया भवन के सामने- छह लाख 80 हजार





15 लाख का होगा री-एस्टीमेट बजट तैयार

नगर परिषद कार्यालय के बाहर और कृष्णा कॉलोनी मोड़ पर बन रहे शौचालयों का कार्य ढांचा तैयार होने के बाद बंद करा दिए गए हैं। इन शौचालयों के अब करीब 15 लाख के री-एस्टीमेट तैयार किए जाएंगे। इसके बाद इनके टेंडर कराकर इन्हें डीलक्स शौचालयों की तर्ज पर तैयार कराया जाएगा। फिलहाल इन दोनों ही शौचालयों का काम बंद पड़ा है। ये आठ डीलक्स शौचालयों से अलग हैं, जिन्हें बाद में डीलक्स शौचालयों की श्रेणी में शामिल किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं होंगी इन शौचालयों में
इन शौचालयों में दरवाजे, खिडक़ी, रोशनदान के अलावा आधुनिक वाशबेसिन, टॉयलेट सीट और पूरे परिसर में टाइल्स लगवाई जाएंगी। इसके अलावा अंडरग्राउंड बिजली और पानी की फिटिंग भी कराई जाएगी।

शहर के अंदर आठ डीलक्स शौचालयों के टेंडर जारी किए गए हैं, जिन पर जल्द ही वर्कऑर्डर देकर काम शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा दो शौचालयों का काम बीच में रुकवा दिया है। इन शौचालयों का भी री-एस्टीमेट तैयार कराकर इनको भी डीलक्स शौचालयों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इन शौचालयों में दरवाजे, खिड़की, रोशनदान के अलावा आधुनिक वाशबेसिन, टॉयलेट सीट और पूरे परिसर में टाइल्स लगवाई जाएंगी। इसके अंदर अंडरग्राउंड बिजली और पानी की फिटिंग भी कराई जाएगी।

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article