फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ten lakhs were cheated by posing as fake police personnel

Bhiwani News: फर्जी विजिलेंस एसएचओ व अन्य पुलिस कर्मी बनकर ठगे दस लाख

Mon, 24 Jun 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ten lakhs were cheated by posing as fake police personnel
तोशाम (भिवानी)। पंजाब के समाना निवासी व्यापारी से विजिलेंस का फर्जी एसएचओ बनकर दस लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में केस दर्ज किया।
विज्ञापन


समाना निवासी अर्पित सिंगला ने रिपोर्ट में बताया कि वह भाई अनमोल सिंगला के साथ रौनक राम बाबू राम फर्म के नाम से व्यापार कर रहा है। सीताराम गर्ग अपनी पत्नी कर्मजीत कौर के साथ अक्सर पुलिस की वर्दी पहनकर उनकी दुकान पर सामान लेने आते थे। सीताराम के साथ कथित गनमैन बिल्ला और नरेंद्र शर्मा जो अपने आप को सीताराम का सहायक बताते थे, वे भी दुकान पर आते रहते थे। सीताराम ने अपने आप को विजिलेंस का एसएचओ और बिल्ला को अपना गनमैन बताया।
विज्ञापन




अर्पित सिंगला ने बताया कि 17 जुलाई 2022 को सीताराम ने उसके भाई को फोन किया और कहा कि जरूरी काम से आपसे मिलना है। इसी दिन दोपहर में सीताराम उनकी दुकान पर आया। बातचीत में उसने यकीन दिलाया कि उसकी आसाराम बाबा के डेरे पर जानकारी है और वहां पर उसकी एक सेवा लगी है, जिसमें दस लाख रुपये के 100-100 रुपये के नोट बदलकर दो हजार रुपये के नोट लेने हैं। ऐसे में दस लाख रुपये की जरूरत है। अर्पित उनकी बातों में आ गया और उसे देने के लिए पांच लाख रुपये पटियाला निवासी कृष्ण सिंगला, ढाई लाख रुपये समाना निवासी पुनीत व ढाई लाख रुपये दुकान से व्यवस्था की। ये रुपये 22 जुलाई 2022 को सीताराम के बताए स्थान पर देने के लिए टोहाना जाने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने भाई अनमोल के साथ सीताराम व उसके साथियों के साथ कार में रवाना हुआ। रास्ते में सीताराम गर्ग ने कहा कि टोहाना नहीं जाना, भिवानी जिले के तोशाम के पास किसी स्थान पर जाना है। उस स्थान पर जाकर सीताराम ने अपने गनमैन को नोटों से भरा बैग दिया और कहा कि सामने खड़े आदमी को दे दो और उससे 100-100 रुपये के नोट वाला बैग ले आओ। जैसे ही गनमैन उस आदमी के पास पहुंचा तो अचानक पुलिस की दो गाड़ियां वहां आती है, जिनमें पुलिस की वर्दी पहने 6-7 व्यक्ति थे।

उन्होंने पैसों वाला बैग छीन लिया। इस घटना के बाद सीताराम ने कहा कि पुलिस में उसकी ऊपर तक पहुंच है और पैसा ले आने का यकीन दिलाकर चला गया। अब तक वह न तो पैसे लाया है और मांगने पर धमकी देता है। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पैसे का लेनदेन तोशाम में बाईपास से अलखपुरा को जाने वाले कच्चे रास्ते पर हुआ है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed