{"_id":"68d83f719782b13cb90893e9","slug":"temporary-increase-in-train-coaches-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140378-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रेनों के डिब्बों में अस्थायी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रेनों के डिब्बों में अस्थायी बढ़ोतरी
Sun, 28 Sep 2025 06:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। त्योहारों पर यात्रियों की हर साल बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भीड़ से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा ट्रेनों में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। यात्रियों को ट्रेनों में बढ़े हुए डिब्बों की सुविधा एक अक्टूबर से तीन नवंबर तक मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली से 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक एवं बठिंडा से 2 अक्तूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 04717/04718 हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल ट्रेन में हिसार से 4 से 25 अक्तूबर तक एवं तिरूपति से 6 से 27 अक्तूबर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन में 1 से 31 अक्तूबर तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी ट्रेन में 1 से 31 अक्तूबर तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन में 2 अक्तूबर से 1 नवंबर तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन में भिवानी से 3 अक्तूबर से 2 नवंबर तक एवं मथुरा से 4 अक्तूबर से 3 नवंबर तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 14715/14716 हिसार-जयपुर-हिसार ट्रेन में हिसार से 1 से 31 अक्तूबर तक एवं जयपुर से 4 अक्तूबर से 3 नवंबर तक 4 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।