फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Temporary increase in coaches for the convenience of passengers

Bhiwani News: यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बों में अस्थायी बढ़ोतरी

Fri, 18 Oct 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 18 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Temporary increase in coaches for the convenience of passengers
भिवानी। रेलवे की ओर से आगामी त्योहारी मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 68 जोड़ी रेल सेवाओं में 145 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाए जा रहे हैं। विशेष काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों के बारे में उद्घोषणा प्रणाली की ओर से लगातार उद्घोषणा की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त जवान नियुक्त किये जा रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेल सेवा में श्रीगंगानगर से एक नवंबर से 30 नवंबर तक एवं दिल्ली से दो नवंबर से एक दिसंबर तक एक थर्ड एसी व तीन साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन

इसी तरह ट्रेन संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस रेल सेवा में दिल्ली से एक नवंबर से 30 नवंबर तक एवं बठिंडा से दो नवंबर से एक दिसंबर तक एक थर्ड एसी व तीन साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेल सेवा में भिवानी से एक नवंबर से 30 नवंबर तक एवं मथुरा से दो नवंबर से एक दिसंबर तक एक साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी रेल सेवा में तीन नवंबर से दो दिसंबर तक एक द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेल सेवा में चार नवंबर से तीन दिसंबर तक एक द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed