फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   temple, theft, rupee, police case file

एक ही रात में दो मंदिरों से दानपात्र व नकदी ले उड़े चोर

Sat, 06 Mar 2021 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
temple, theft, rupee, police case file
द्वारकाधीश मंदिर में हुई चोरी की घटना के बारे में जानकारी देती पूजारी की पत्नी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। एक ही रात में चोरों ने दो मंदिरों के ताले तोड़ डाले। मंदिरों के अंदर से चोर दानपात्र व दानपात्र की नकदी ले उड़े। दोनों ही घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मंदिर में हुई चोरियों की वारदात की मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फिर इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। मंदिर में सीसीटीवी भी नहीं लगे थे।
विज्ञापन

विद्या नगर कॉलोनी के भगवती मार्ग स्थित भगवती देवी मंदिर में वीरवार रात को चोरों ने ताले तोड़ डाले। मंदिर की संचालिका चंद्रकलां ने बताया कि चोरों ने मंदिर में पांच साल के दौरान चौथी बार ताले तोड़े हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे जब वह मंदिर पहुुंची तो मुख्य गेट का कुंदा और ताला टूटा हुआ मिला। वीरवार शाम सात बजे मंदिर में पूजा आरती के बाद मंदिर बंद कर चली गई थी। सुबह मंदिर में सामान बिखरा हुआ था और ताले भी मंदिर परिसर मेें ही पड़े थे। चोर मंदिर से दानपात्र भी चोरी कर ले गए। दानपात्र में करीब डेढ़ से दो हजार की नकदी होगी। चोर मंदिर से अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का मुआयना किया। वहीं वीरवार रात को ही विकास नगर कॉलोनी स्थित द्वारकाधीश मंदिर में भी चोरों ने ताले चटका डाले। चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर से दानपात्र से नकदी ले उड़े। मंदिर के पुजारी दीपक की पुत्रवधू ने बताया कि सुबह जब मंदिर पहुंची तो सामान बिखरा हुआ था। मंदिर के गेट का ताला भी चोरों ने तोड़ दिया था। जिसके बाद उसने इस बारे में अपने पति को सूचना दी। उसने बताया कि दानपात्र में करीब डेढ़ हजार की नकदी थी। वहीं चोर मंदिर से अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। इस संबंध में अनाज मंडी पुलिस को शिकायत दी। चौकी इंचार्ज उमेद सिंह ने बताया कि मंदिर में चोरी की दो घटनाएं हुई हैं, दोनों ही घटनाओं में मामले की शिकायत मिलने पर केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन डिग्गी की साइट से सामान चोरी, केस दर्ज
गांव तिगड़ाना में निर्माणाधीन वाटर डिग्गी की साइट से सामान चोरी हो गया। मामले की शिकायत निर्माण कार्य के ठेकेदार ने सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में सामान चोरी का केस दर्ज किया है।सदर पुलिस को दी शिकायत में पार्क कॉलोनी वासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह सरकारी ठेकेदार है। गांव तिगड़ाना के द्वितीय जलघर से मंढाणा रोड पर डिग्गी बनाने का काम पिछले डेढ़ साल से चल रहा है। इस साइट पर जनरेटर का अल्टीनेटर, 25 लीटर डीजल से भरी कैन व अन्य बिजली का सामान रखा हुआ था। उसने बताया कि मौके पर लेबर भी रहती थी। गत 24 फरवरी को वह रोजाना की तरह साइट से आशीष को सारा सामान संभलवाकर चला गया था। रात को लेबर भी झुग्गी के अंदर सोने चली गई। इसी दौरान साइट से सामान चोरी हो गया। आशीष ने अगली सुबह उसे फोन पर सामान चोरी होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed