फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   temperature, minimum

6.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
temperature, minimum
30 फोटो ठिठुरती ठंड में अलाव का सहारा लेते हुए लोग। - फोटो : Bhiwani
बर्फीली हवाओं का कहर लगातार दूसरे दिन जारी रहा। बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री तक लुढ़क गया। सोमवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। अधिकतम तापमान भी 17 डिग्री दर्ज किया गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचाव के लिए लोग दिनभर अलाव तापते रहे। ठंड को फसलों के लिए बेहतर माना जा रहा है।
विज्ञापन

चार दिन से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री तक गिर गया था वहीं सोमवार की रात सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान एक ही दिन में 2.3 डिग्री तक गिरा और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर बर्फीली हवाएं आमजन के लिए परेशानी रही तो दोपहर के समय खिली हलकी धूप थोड़ी राहत लाई। शीत लहर से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आया। बाजारों में दोपहर तक भी विरानी छाई रही। दोपहर के समय थोड़ा आवागमन शुरू हुआ मगर शाम चार बजते ही फिर से लोग घरों में दुबक गए और बाजार सुनसान नजर आए।
विज्ञापन

निमोनिया हो सकता है खतरनाक : बर्फीली हवाओं के बीच बच्चों का खांसी-जुकाम और बुखार से बुरा हाल है। बच्चों की सेहत को लेकर अभिभावक भी चिंतित है। ऐसे मौसम में बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि निमोनिया जैसी बीमारी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। सामान्य अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज महता ने बताया कि मौसम का बदलाव और बढ़ी ठंड नुकसानदायक हो सकती है। बच्चों को गर्म कपड़े खासकर पांव में जुराब, सिर पर गर्म टोपा और हाथों में दस्ताने पहनाकर रखे। नवजात बच्चों को ज्यादा रिस्क रहता है। वे जल्दी ठंडे हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें अच्छी तरह गर्म कपड़ों में ढककर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में यूं घटा तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
17 दिसंबर 17 6.4
16 दिसंबर 11.7 8.7
15 दिसंबर 16.7 7.8
14 दिसंबर 16.1 7.9
13 दिसंबर 17.1 12.0
12 दिसंबर 18.0 13.4
11 दिसंबर 22.1 7.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed