फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teenager rescued from hotel, has injury marks on his body

Bhiwani News: होटल से किशोर को किया रेस्क्यू, शरीर पर हैं चोट के निशान

Fri, 09 Jun 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 09 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Teenager rescued from hotel, has injury marks on his body
नाबालिग अपने चोट के निशान दिखाता हुआ।
भिवानी। झोझूकलां के समीप एक होटल से स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने एक किशोर को रेस्क्यू किया है। किशोर को होटल पर ही बंधक बनाकर बुरी हालत में रखा गया था। स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने किशोर का भिवानी नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया और फिर उसे बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश किया।
विज्ञापन

किशोर ने बाल कल्याण समिति सदस्य के सामने आपबीती बताई वहीं किशोर की सोमवार को काउंसिलिंग कराई जाएगी। इस दौरान उसे बाल सेवा आश्रम भेजा गया। बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर के समक्ष पेश किए किशोर से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 16 साल का ये किशोर यूपी के गोंडा जिला के एक गांव का निवासी था।
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी के समक्ष किशोर ने बताया कि करीब आठ साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। उसका सौतेला पिता एक भाई और मां फिलहाल नोएडा में रहते हैं। किशोर ने बताया कि झोझूकलां के एक होटल पर पहले उसका सौतेला पिता काम करता था। लेकिन पिछले तीन साल से उसे होटल पर छोड़कर पिता नोएडा में रहने लगा। होटल पर उससे जबरन 12 से 14 घंटे तक काम कराता जाता था। इसी दौरान उसका पिता उससे होटल में जबरन चोरी भी कराता था और उसे हर माह मिलने वाले वेतन को भी खुद डकार जाता था। पिता ने उस पर इतना मानसिक दबाव बनाया हुआ था कि अगर होटल पर मिलने वाला पूरा पैसा नहीं दिया तो वह उसके भाई और मां को जान से मार देगा। पिता और होटल संचालक के चंगुल में फंसा किशोर पिता के इशारे पर होटल में चोरी करता रहा और करीब एक लाख रुपये पिता के खाते में डाल चुका था। इसकी भनक होटल संचालक को लगी तो उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली और उससे पूरा पैसा वसूलने के लिए मनमानी पर उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले किशोर को लोहे की रॉड से पिटाई करते समय एक प्रत्यक्षदर्शी वहां पहुंचा और बच्चे को छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन होटल संचालक उसके साथ ही झगड़ने लगा। इसके बाद उस व्यक्ति ने 1098 पर फोन मिलाकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामला बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर के समक्ष पहुंचा। सतेंद्र ने मामले की सूचना स्टेट क्राइम ब्रांच के एसआई संजय को दी। एसआई संजय व एचसी राजबीर सिंह के साथ होटल पर पहुंचा और किशोर को वहां से रेस्क्यू कर अपने साथ भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उसका मेडिकल और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। किशोर ने पूछताछ में पूरा घटनाक्रम बताया और भविष्य में सौतेले पिता के साथ जाने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद उसे बाल सेवा आश्रम भेजा गया है।


किशोर के शरीर पर काफी चोट के निशान मिले हैं। किशोर की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उसे फिलहाल बाल सेवा आश्रम भेजा गया है। सोमवार को किशोर की काउंसिलिंग कराने के बाद ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- सतेंद्र तंवर, सदस्य बाल कल्याण समिति भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed