{"_id":"ccd4bbe02b3e4a913697dc03147f87e7","slug":"teenager-kidnapped-jumped-from-the-moving-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण, चलती बाइक से कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण, चलती बाइक से कूदी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Fri, 19 Sep 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
लेघां हेतवान गांव में एक किशोरी का दिनदहाडे़ बाइक सवार दो व्यक्तियों ने अपहरण करने का प्रयास किया। किशोरी को उनके खेत में जाने की बात कहकर बाइक पर बैठाया। बाद में स्थिति भांपते हुए अपहरणकर्ताओं से बचने के लिए किशोरी चलती बाइक से कूद गई।
विज्ञापन
गिरने से घायल किशोरी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सुबह करीब साढे़ 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार लेघां हेतवान गांव में ग्यारहवीं की एक छात्रा अपने खेत में जा रही थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए।
विज्ञापन
दोनों व्यक्तियों ने छात्रा को कहा कि वे कृषि विभाग के चिकित्सक हैं खेत में तुम्हारे पिता के पास जाना है। यह कहकर उन्होंने छात्रा को भी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। थोड़ी दूर चलने पर ही छात्रा ने दोनों व्यक्तियों की मंशा ठीक नहीं लगी और मामला गलत समझते हुए चलती बाइक से कूद गई। गिरने से घायल छात्रा को कैरू स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
जहां से उसे भिवानी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भादस की धारा 323, 363, 365 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि किशोरी के अपहरण का मामला आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।